फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर लाखाें रुपये की ठगी, पुलिस मामले की जांच जुटी

Tue, 18 Jul 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के साइबर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में खेदड़ पॉवर प्लांट में काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन महिला सूट की खरीदारी की थी।  डाक के जरिए सामान घर आ गया। उनका कहना है कि जो सामान खरीदा था वह सामान नहीं आया।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के खेदड़ पॉवर प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी हो गई। इस संबंध में राजेंद्र ने साइबर पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
साइबर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में खेदड़ पॉवर प्लांट में काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन महिला सूट की खरीदारी की थी।  डाक के जरिए सामान घर आ गया। उनका कहना है कि जो सामान खरीदा था वह सामान नहीं आया। सामान को देखने के बाद इन साइट से खरीदारी की थी उस साइट का गूगल पर नंबर सर्च किया। नंबर मिलने के बाद उस पर कॉल की।

जब बातचीत की तो उसने कहा कि इस नंबर पर आर्डर की पूरी जानकारी भेज दों। उसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उस लिंक पर जानकारी भेज दी। उसके बाद खाते से एक लाख 3500 रुपये की नकदी कट गई। इस बारे में पुलिस में शिकातय दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें