बढ़ सकती है कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत
- फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल की समस्या
सीमित मात्रा में अंडे खाना जितना फायदेमंद है, वहीं इसकी अधिकता कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। विशेषकर अधिक मात्रा में अंडे खाने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है। एक बड़े अंडे में औसतन 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, वहीं एक दिन में विशेषज्ञ 300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल का सेवन न करने की सलाह देते हैं। ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना दो अंडे खाना पर्याप्त हो सकता है।