फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: टैरिफ पर बोले ट्रंप- धैर्य रखें; PM मोदी का श्रीलंका दौरा; तेलंगाना में 86 नक्सलियों का सरेंडर

Sat, 05 Apr 2025 08:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी शुल्क को घबराहट का संकेत बताकर खारिज कर दिया। वहीं श्रीलंका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा 'मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के कई अहम मायने है। देखा जाए तो यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच गहरे दोस्ताना रिश्तों और साझे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधनों को सामने लाता करता है। बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचे। जहां उनका स्वागात गर्मजोशी के साथ हुआ। वहीं आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की उपस्थिति में दोनों देशों संबंध को और मजबूती देने के लिए कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं। जबकि दूसरी ओर मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने एक ग्राम प्रधान पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना भूमि विवाद को लेकर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पर हमले के बाद से दो जनजातीय समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके साथ ही मणिपुर में फैले हिंसा पर विराम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब एक्शन में आती हुई नजर आ रही है। शनिवार को केंद्र ने मणिपुर में विवादित मैतेई और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोनों समुदायों के बीच सुलह कराने पर भी जोर दिया गया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

टैरिफ नीति पर ट्रंप बोले- मजबूती से डटे रहें लोग

2 of 14
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी शुल्क को घबराहट का संकेत बताकर खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

श्रीलंका में PM मोदी को मिला 'मित्र विभूषण' सम्मान

3 of 14
श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र विभूषण सम्मान - फोटो : PTI/ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा 'मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के कई अहम मायने है। देखा जाए तो यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच गहरे दोस्ताना रिश्तों और साझे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधनों को सामने लाता करता है। बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचे। जहां उनका स्वागात गर्मजोशी के साथ हुआ। वहीं आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की उपस्थिति में दोनों देशों संबंध को और मजबूती देने के लिए कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। पढ़ें पूरी खबर...

अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने हथियार डाले

4 of 14
नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बारे में जानकारी देते तेलंगाना पुलिस के अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मैतेई और कुकी समुदायों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

5 of 14
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई

मणिपुर में फैली अशांति ने पूरे देशभर की सियासत को गर्म कर रखा है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तो हिंसा शुरू होने के साथ से ही अपने चरम पर है। इसी बीच इस हिंसा पर विराम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब एक्शन में आती हुई नजर आ रही है। शनिवार को केंद्र ने मणिपुर में विवादित मैतेई और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोनों समुदायों के बीच सुलह कराने पर भी जोर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार

6 of 14
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को सुबह करीब 3:30 बजे निधन हुआ। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया। यहां अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा और राजपाल यादव समेत कई कलाकार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अबकी बार अप्रैल में लू की मार: दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम

7 of 14
गर्मी का मौसम - फोटो : mathura

राजधानी दिल्ली में लू को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले छह दिनों तक लू चलने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पढ़ें पूरी खबर..

मणिपुर में उग्रवादियों ने भूमि विवाद को लेकर ग्राम प्रधान पर हमला किया

8 of 14
मणिपुर में हिंसा को लेकर पीएम से अपील (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने एक ग्राम प्रधान पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना भूमि विवाद को लेकर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पर हमले के बाद से दो जनजातीय समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर..

भारत-श्रीलंका के बीच मछुआरों समेत कई मुद्दे पर हुई बातचीत

9 of 14
पीएम मोदी को मिला श्रीलंका का मित्र विभूषण पुरस्कार। - फोटो : PTI

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे। कोलंबो में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ है। शनिवार सुबह पीएम मोदी का श्रीलंका में औपचौरिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता चौक पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया और तोपों की सलामी दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

तमिलनाडु अवैध खनिज खनन मामले में कई जगहों पर छापेमारी

10 of 14
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अलग-अलग टीमों ने शनिवार को तमिलनाडु में चेन्नई और तिरुनेलवेली सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी समुद्र तट पर खनिजों के कथित अवैध खनन के सिलसिले में की गई। पढ़ें पूरी खबर...

CM फडणवीस का वादा- ऐसी घटनाएं रोकने को बनाएंगे SOP

11 of 14
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
पुणे में समय पर इलाज न मिलने के चलते हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले को महाराष्ट्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। इसके लिए मसौदा तैयार करने पर काम किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल ने 'नो डिपॉजिट नीति' की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप के टैरिफ ने अरबपतियों को लगाया चूना

12 of 14
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : Fox News Youtube

दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए पिछले कुछ दिन बहुत बुरे रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद, दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट आई। इसका असर अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार (3 अप्रैल) से शुक्रवार के बीच दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों को कुल मिलाकर 536 बिलियन डॉलर का चूना लगा है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

13 of 14
अक्षर पटेल और स्टार्क - फोटो : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी इस सीजन लगातार तीसरी हार है। सीएसके अपने घरेलू मैदान पर भी हार का सिलसिला खत्म नहीं कर सकी। वहीं, दिल्ली ने जीत की हैट्रिक लगाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

लापता लेडीज’ पर आइडिया चोरी के आरोप झूठे

14 of 14
'लापता लेडीज' पर लगे कहानी चोरी के आरोप को बिप्लब गोस्वामी ने नकारा - फोटो : इंस्टाग्राम @biplabgoswamicinema
किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ ने देश और दुनिया में खूब सराहना बटोरी। फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में भी पहुंची। रिलीज के लगभग एक साल बाद इसकी कहानी को चोरी का होने का दावा किया जाने लगा। हाल ही में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने साल 2019 की अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ की एक छोटी क्लिप शेयर की, जिसमें दोनों फिल्मों की कहानियों के बीच समानताएं होने का दावा किया गया। अब ‘लापता लेडीज’ की कहानी लिखने वाले बिप्लब गोस्वामी ने शनिवार को इन दावों को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें