देश में होने जा रहे तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य सचिवों की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन राजधानी दिल्ली में 27 से 29 दिसंबर तक होना है, जिसका मुख्य विषय ‘जीवन की सुगमता’ यानी ‘ईज ऑफ लिविंग’ है। वहीं, कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू करेगी। पार्टी इसकी शुरुआत अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में महारैली 'हैं तैयार हम' से करने जा रही है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। डंपर और बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री जल गए। 12 लोगों की जलने से मौत हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...