जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसके अलावा यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का गुट शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी। दोनों शुक्रवार 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
Punjab Weather News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज से दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 271 उड़ानों पर भी असर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान से जुड़ीं 41 व घरेलू प्रस्थान से जुड़ीं करीब 150 उड़ानों में विलंब हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्र और असम सरकार के साथ आज शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा उल्फा गुट
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का गुट शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा, समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार शाम पांच बजे गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किए जाएंगे। संगठन के महासचिव अनुप चेतिया ने कहा, शांति समझौते के लिए उल्फा के वार्ता समर्थक गुट का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
आज ललन सिंह की जदयू अध्यक्ष पद से विदाई संभव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी। दोनों शुक्रवार 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रहेंगे। बैठक से पहले जोर-शोर है कि ललन सिंह पार्टी अध्यक्ष पद से मुक्त हो जाएंगे। ललन सिंह ने भी इसका जवाब नहीं दिया और नीतीश ने भी। ललन सिंह ने जदयू टूट को अफवाह बताया तो नीतीश इस बैठक को 'नॉर्मल' बताकर आगे बढ़ गए। लेकिन, राजनीतिक तापमान इसे नॉर्मल मानने को तैयार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
अयोध्या में निर्माणीधीन राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
राममय होगा देश... लक्ष्मी भी बरसेंगी
अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, कारोबारियों के लिए भी बेहद खुशी का अवसर बनने जा रहा है। कारोबारी जगत अवसर को भुनाने में जुटा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) का अनुमान है कि प्रभु श्रीराम के मंदिर से संबंधित उत्पादों की बिक्री से केवल जनवरी में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
आदित्य एल1 मिशन (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
इसरो ने सौर मिशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट
भारत का सौर मिशन अपने सबसे अहम पड़ाव के करीब पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को आदित्य एल1 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि आदित्य एल1 छह जनवरी को शाम चार बजे एल1 (लैग्रेंज 1) बिंदु पर हेलो ऑर्बिट कक्षा में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि यान को कक्षा में प्रवेश कराने के लिए आदित्य एल1 के इंजन को बहुत नियंत्रित तरीके से चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
गर्भपात के बारे में गूगल पर सर्च करने से आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, भारत में डॉक्टर की उचित मंजूरी
- फोटो : istock
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमटीपी एक्ट को दी मंजूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी संशोधन अधिनियम-2021 को मंजूरी दे दी है। इससे महिलाएं विशेष परिस्थितियों में गर्भपात करवा सकेंगी। एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की राय पर गर्भधारण के 20 सप्ताह के अंदर और विशेष परिस्थितियों में 20-24 सप्ताह में दो आरएमपी की राय पर गर्भपात करवाना संभव होगा। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
नाडा
- फोटो : Social media
राष्ट्रीय खेलों में डोप में फंसे 25 खिलाड़ी
साल के अंत में वर्ष 2023 का सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल सामने आया है। गोवा में 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक हुए राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड 25 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। इनमें नौ एथलीट समेत ज्यादातर पदक विजेता हैं। वेटलिफ्टिंग के भी 7 खिलाड़ी टेस्ट में फेल मिले हैं। इनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। नाडा ने सभी को बी सैंपल कराने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
आज भी हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
हरियाणा के डॉक्टरों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। देर रात तक डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग निदेशक के बीच चली बैठक में मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि वह इमरजेंसी में हाजिरी नहीं लगाएंगे लेकिन गंभीर मरीजों का इलाज करने से मना भी नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने नये साल के जश्न पर लगाया प्रतिबंध
पाकिस्तान सराकर ने गाजा में युद्ध का सामने कर रहे फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता जताने के लिए देश में नये साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने देशवासियों से फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने और नये साल पर संयम और विनम्रता का परिचय देने का आग्रह किया। पढ़ें पूरी खबर
कतर की एक अदालत ने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को दी गई मौत की सजा पर रोक लगा दी है, इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कतर की अपीलीय अदालत के आज के फैसले पर गौर किया गया है, जिसमें सजा कम कर दी गई है। बता दें जासूसी के एक कथित मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की अदालत ने अक्तूबर में मौत की सजा दी थी। पढ़ें पूरी खबर