दिल्ली प्रदूषण
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला
धूल के महीन कण बढ़ा रही दिल की धड़कनें
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के साथ दिल के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। इनमें अत्यधिक खांसी, गले में खराश, सीने में दर्द, अचानक बीपी घटना-बढ़ना, चक्कर आना जैसी परेशानी दिख रही हैं। हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण तत्वों में पीएम 2.5 दिल के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा घातक है। यह ऐसे अति सूक्ष्म तत्व होते हैं जो लंग्स से होते हुए रक्त में मिलकर दिल तक पहुंच जाते हैं। इनके कारण कार्डियक अरेस्ट की आशंका काफी बढ़ जाती है। हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें खून का थक्का दिल में ब्लड बहाव को रोक देता है और हार्ट के उत्तकों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। पढ़ें पूरी खबर