Asia Smallest Country: दक्षिण एशिया में स्थित मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल करीब 298 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या के मामले में भी यह एशिया का सबसे छोटा देश है। साल 2016 में हुई जनगणना के मुताबिक, देश की कुल आबादी करीब चार लाख 28 हजार है। साल 2021 में 5.21 लाख जनसंख्या होने का आकलन किया गया था। लगभग मालदीव करीब 1200 द्वीपों का समूह है, जो हिंद महासागर में मौजूद एक द्वीप देश है। भारत के बेहद करीब मालदीव के 200 द्वीपों पर ही स्थानीय आबादी रहती है, तो 12 द्वीप सैलानियों के लिए हैं।
मालदीव के संविधान के मुताबिक, मालदीव के नागरिक सिर्फ मुसलमान ही हो सकते हैं। मालदीव का 2008 का संविधान सुन्नी इस्लाम को राज्य धर्म के तौर पर नामित करता है। इसके मुताबिक, नागरिकों का कर्तव्य इस्लाम को संरक्षित और सुरक्षित करना है। संविधान भी यही कहता है कि मालदीव के नागरिक गैर-मुस्लिम नहीं बन सकते। इस्लामी कानून पर यहां के सरकारी नियम इस्लामी कानून पर आधारित है। मालदीव के नागरिक सिर्फ सुन्नी इस्लाम का अभ्यास कर सकते हैं।