फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अहमदाबाद में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत; संसद का मानसून सत्र आज से शुरू

Thu, 20 Jul 2023 07:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गुजरात के अमहदाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे को देखने रुके लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, मणिपुर हिंसा, महंगाई, दिल्ली अध्यादेश समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी तकरार के बीच संसद के मानसून सत्र का आगाज आज से होगा। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके अलावा, व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर अपना पक्ष रखा। व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
गुजरात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार जगुआर की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत
गुजरात के अमहदाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे को देखने रुके लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस ने मोर्चा संभाल लिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : ANI

संसद का मानसून सत्र आज से
मणिपुर हिंसा, महंगाई, दिल्ली अध्यादेश समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी तकरार के बीच संसद के मानसून सत्र का आगाज आज से होगा। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाने और विधेयकों पर सार्थक चर्चा की अपील की। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई

प्रकाशकों के खिलाफ मुकदमा और सजा का प्रावधान होगा खत्म
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रेस और पत्रिकाओं के पंजीकरण विधेयक को मंजूरी दे दी। इसमें प्रकाशकों के खिलाफ मुकदमा चलाने और कारावास के प्रावधान को खत्म करने और पत्रिकाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रावधान है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
White House Mystery Ghost - फोटो : iStock

व्हाइट हाउस ने कहा- भारत के साथ अमेरिका के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत
व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर अपना पक्ष रखा। व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। बता दें, व्हाइट हाउस के बयान से करीब एक महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका स्वागत किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की
रूस की आक्रामकता का जवाब देने के लिए अमेरिका ने बुधवार को यूक्रेन के लिए 1.3 बिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की। इसमें वायु रक्षा प्रणाली और हमलावर ड्रोन शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, सैन्य पैकेज में सतह से हवा में मार करने में समक्ष में चार उन्नत मिसाइल सिस्टम (NASAMS), मध्यम दूरी की वायु रक्षा बैटरियां शामिल हैं। इससे यूक्रेन को मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करने में मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
स्मृति ईरानी - फोटो : Social Media

महिलाओं के वायरल वीडियो पर स्मृति ईरानी बोलीं- घटना अमानवीय
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमानवीय घटना है। सीएम से बात की है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, एसपी ने भी कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, मामले में विपक्ष काफी सक्रिय हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में डाउन हुआ व्हाट्सएप
व्हाट्सएप की सेवाएं बुधवार देर रात अचानक बाधित हो गई थी। व्हाट्सएप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने कहा था कि 30 मिनट से सेवाएं बधित हैं। हम कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। हालांकि, इसके कुछ देर बाद कंपनी ने एक और ट्वीट किया और कहा कि हम वापस आ गए हैं। हैप्पी चैटिंग। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Mumbai rain - फोटो : ANI

मुंबई समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत आसपास के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से गुरुवार को स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
राजेंद्र सिंह और यमुना की बाढ़. - फोटो : Amar Ujala

जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा- शहर में नहीं पानी और यमुना हदों के पार
दिल्ली की जल निकासी का पहला मास्टर प्लान 1976 में बना। इससे पता चलता है कि दिल्ली में बारिश का पानी तीन रास्तों से निकलता था। पहला साहिबी नदी, जो अब नजफगढ़ नाला है, बारापुला नाला और शाहदरा नाला। इसमें 201 छोटे-छोटे नाले मिलते थे। इसमें जो सिस्टम बना, उसमें रिज समेत दिल्ली के हर इलाके की बारिश की हर बूंद यमुना तक पहुंचती थी, जबकि आज तीनों ड्रेनेज गंदे नालों को वर्षा जल में मिलाकर मल मूत्र ढोने वाली ड्रेनेज बन गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
GDP - फोटो : Social Media

चीन से अधिक 6.4 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर
भारत की विकास दर चालू वित्त वर्ष में चीन से अधिक रहेगी। इस अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जबकि चीन की जीडीपी की वृद्धि दर 5 फीसदी रह सकती है। 2024-25 में भारत और चीन की वृद्धि दर क्रमश: 6.7 फीसदी एवं 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2022-23 में 7.2% की दर से बढ़ी थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें