फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Jong UN: क्यों खौफ में हैं तानाशाह किम जोंग? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 19 Jul 2023 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kim jong un private station - फोटो : Twitter@Korea_Friend_UK
Kim Jong UN: तानाशाह किम जोंग उन साल 2011 से उत्तर कोरिया (North Korea) की सत्ता संभाल रहे हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह का जीवन बेहद रहस्यमयी है। उत्तर कोरिया की कमान संभाल रहे किम जोंग उन ऐसा कार्य कर रहे हैं जिसके बारे में जानकर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। किम जोंग को कौन सा डर सता रहा है? तानाशाह के इस फैसले के बारे में जानकर आपके मन में भी सवाल खड़ा होगा कि आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं?

दरअसल, किम जोंग उन पूर्वी तट पर अपने महल के पास एक नया प्राइवेट रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहे हैं। कुछ सैटेलाइट तस्वीरों में बन रहे नए रेलवे स्टेशन को देखा गया है। तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि हमहुंग शहर और राक्वोन काउंटी के बीच यह स्टेशन बन रहा है। यह रेलवे स्टेशन माजोन और सोहो समुद्र तट पर स्थित किम जोंग उन के महलों के पास स्थित है। 
विज्ञापन

2 of 6
kim jong un private station - फोटो : Twitter@Korea_Friend_UK
एनके प्रो ने प्लैनेट लैब्स की इन सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया है। इस तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि नया स्टेशन किम जोंग सुक नौसेना यूनिवर्सिटी के पास स्थित है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किम जोंग उन के पसंदीदा स्थानों में से यह एक है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
kim jong un private station - फोटो : Twitter@Korea_Friend_UK
उन्होंने इससे पहले मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए समुद्री तटों का इस्तेमाल किया था। तस्वीरों को देखकर लगता है कि दिसंबर में स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। कर्मचारियों द्वारा तीन महीने के बाद रेलवे को स्टेशन से जोड़ने के लिए छोटे पुल बनाने शुरू किए थे। जून में छत का निर्माण पूरा हुआ था। इस महीने स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। गर्मियों में इस स्टेशन की शुरुआत हो जाएगी। 

Ajab-Gajab: यहां सिर्फ एक दिन के लिए होती है शादी, बेहद हैरान करने वाली है वजह

4 of 6
kim jong un private station - फोटो : Twitter@Korea_Friend_UK
तस्वीरों के विश्लेषण से अंदाजा लगाया है कि इस रेलवे स्टेशन का निर्माण किम और उनके परिवार के लिए किया गया है। यह रेलवे स्टेशन प्योंगयांग में एक अन्य स्टेशन की तरह है जहां पर किम जोंग उन का मुख्य आवास है। 

Time Traveller: 2671 से लौटे शख्स का चौंकाने वाला दावा, छह महीने में मिलेगी खुशखबरी, जान खुशी से झूम उठेंगे आप
विज्ञापन

5 of 6
kim jong un private station - फोटो : Twitter@Korea_Friend_UK
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने साल 2020 में प्योंगयांग में 1,200 फीट का एक बड़ा प्राइवेट स्टेशन बनवाया था। स्टेशन को लेकर तर्क दिया जा रहा है कि किम जोंग की सुरक्षित यात्रा के लिए खास तरीकों की तलाश की जा रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में समुद्री तट पर एक नया अंडाकार ट्रैक भी देखा गया है। इसका इस्तेमाल घुड़दौड़ के लिए किया जा सकता है।

Suadi Arabia: 90 साल के बुजुर्ग ने की पांचवीं शादी, बना सबसे उम्रदराज दूल्हा, बोला- मेरी सेहत की राज है शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kim jong un private station - फोटो : Twitter@Korea_Friend_UK

लग्जरी प्रॉपर्टीज के मालिक हैं  किम जोंग उन

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन के पास कई लग्जरी संपत्तिया हैं। इनमें दफ्तर की अंडरग्राउंड इमारतें भी शामिल हैं। बीते साल प्योंगयांग में आठ आलीशान घरों का खुलासा हुआ था। साल 2019 में किम ने अपने लिए निजी बीच रिसॉर्ट का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें