महाराष्ट्र में किसानों पर सूखे की मार
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट-ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के किसानों की अंतहीन पीड़ा: फसल से ही घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई सबकुछ होनी थी; अब कुछ नहीं बचा
पिछले पांच वर्षों में धाराशिव के औसत भूजल स्तर में करीब 7.2 मीटर की गिरावट आई है। धाराशिव जिले की सभी आठ तहसील धाराशिव, तुलजापुर, कलंब, वाशी, भूम, परंडा, लोहारा और उमरगा सूखाग्रस्त घोषित हो चुका है। धाराशिव जिले के करजखेड़ा के किसान सोपन भोसले खेत में सूखे सोयाबीन के पौधे उखाड़ रहे हैं। हाथ में पौधा है और सामने साढ़े चार एकड़ जमीन। इसी जमीन से परिवार की उम्मीदें जुड़ी हैं। पत्नी मंगल भोसले और बहू प्रतिभा के साथ खेत में खड़े बलिराम कहते हैं, सोयाबीन और गन्ने से होने वाली आमदनी से घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अगले मौसम की खेती का हिसाब जुड़ा हुआ था...अब कुछ नहीं बचा।
पढ़ें पूरी खबर