दिल्ली में सीजेपी का आंदोलन, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में दीपके का हल्लाबोल LIVE: गृह मंत्रालय का फरमान- सीजेपी के आंदोलनकारियों को रोकें, राज्यों में क्या?
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे आंदोलनकारी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलनकारियों को राज्यों में ही रोकने के निर्देश दिए हैं। इसी साल जून में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली किले में तब्दील हो चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
सीजेपी आंदोलन LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पहुंचने पर अड़ी, दिल्ली पुलिस-केंद्रीय बल चौकस; चेकिंग जारी
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। कइयों के रास्ते बदले हैं। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है और प्रदर्शन वाले इलाके के इर्द-गिर्द कुछ दूरी में इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। दिल्ली की सीमाएं सील हैं और बॉर्डर पर चेकिंग चल रही है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रदर्शन पर पहरा: जंतर-मंतर पर अभेद्य चक्रव्यूह, 37 जगह नाकाबंदी... 15 हिरासत केंद्र; इलाके में तगड़ी घेराबंदी
जंतर-मंतर पर आज (शनिवार) होने वाले सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। तकरीबन पांच किमी के दायरे में किलेबंदी की गई है।
पढ़ें पूरी खबर