फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: सीजेपी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर अड़ी, किला बनी दिल्ली; रूस से तेल खरीदेगा यूएस; इटली में बड़ी चोरी

Sat, 10 Oct 2026 04:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है। जंतर-मंतर पर आंदोलन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने आंदोलनकारियों को राज्यों में ही रोकने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग के साथ कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद रूस से अमेरिका को 3 लाख टन से ज्यादा डीजल की आपूर्ति का एलान किया है। भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर कारोबारी एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है। मस्क ने अंबानी पर तंज कसते हुए स्टारलिंक को भारत में प्रतिस्पर्धा का मौका देने की अपील की है। वहीं, सरकार ने साफ किया है कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता। अंतरराष्ट्रीय खबरों में इटली में शराब की 30 हजार बोतलों की चोरी और पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप की खबर प्रमुख है। यूनेस्को की रिपोर्ट में ग्रामीण भारत में लड़कियों की पढ़ाई को लेकर चिंता जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि किश्तवाड़ आतंकी हमले के मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया है। मनोरंजन जगत में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले केबीसी में खास जश्न देखने को मिला। वहीं, क्रिकेट में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
दिल्ली में सीजेपी का आंदोलन, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में दीपके का हल्लाबोल LIVE: गृह मंत्रालय का फरमान- सीजेपी के आंदोलनकारियों को रोकें, राज्यों में क्या?
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे आंदोलनकारी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलनकारियों को राज्यों में ही रोकने के निर्देश दिए हैं। इसी साल जून में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली किले में तब्दील हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर 

सीजेपी आंदोलन LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पहुंचने पर अड़ी, दिल्ली पुलिस-केंद्रीय बल चौकस; चेकिंग जारी
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। कइयों के रास्ते बदले हैं। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है और प्रदर्शन वाले इलाके के इर्द-गिर्द कुछ दूरी में इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। दिल्ली की सीमाएं सील हैं और बॉर्डर पर चेकिंग चल रही है। पढ़ें पूरी खबर 

प्रदर्शन पर पहरा: जंतर-मंतर पर अभेद्य चक्रव्यूह, 37 जगह नाकाबंदी... 15 हिरासत केंद्र; इलाके में तगड़ी घेराबंदी
जंतर-मंतर पर आज (शनिवार) होने वाले सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। तकरीबन पांच किमी के दायरे में किलेबंदी की गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 13
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला
पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा एलान: रूस से अमेरिका पहुंचेगा 3 लाख टन डीजल, क्या है वजह?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एलान किया कि रूस तुरंत अमेरिका को डीजल की आपूर्ति करेगा। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद यह घोषणा की। यह एलान ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका में एक कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाने की मांग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 13
रवि गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
स्टारलिंक पर डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी: मुफ्त में भी एंट्री न दे भारत; राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा?
सरकार को मुफ्त में भी एलन मस्क की स्टारलिंक को देश में आने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह कहना है डीआरडीओ के वैज्ञानिक रहे डॉक्टर रवि कुमार गुप्ता का। स्टारलिंक को लेकर जारी राजनीतिक उठापटक के बीच अमर उजाला ने इससे जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं की पड़ताल की। स्टारलिंक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम बताते हुए डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि आज का युद्ध तलवारों या गोलियों से होने वाले युद्ध की बजाय नेटवर्क-सेंट्रिक हो चुका है। इंटरनेट अपने आप में नई दुनिया बन चुका है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 13
रेखा का 72वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
रेखा@72: कभी रंग-रूप पर ताने, कभी निजी जिंदगी पर सवाल; विवादों के बीच ऐसे चमकीं बॉलीवुड की 'उमराव जान'
हिंदी सिनेमा में कई चेहरे ऐसे हैं, जिनकी चमक वक्त के साथ कम होने के बजाय और बढ़ती जाती है। रेखा उन्हीं सितारों में से एक हैं। सुनहरी साड़ी, माथे पर बड़ी बिंदी, गहरी आंखें और चेहरे पर मुस्कान, रेखा का यह अंदाज आज भी लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी सिर्फ खूबसूरती और शोहरत तक सीमित नहीं है। कभी मजबूरी में फिल्मों में कदम रखने वाली रेखा ने हिंदी भाषा की मुश्किलों से अपने लुक को लेकर होने वाली आलोचनाओं तक का सामना किया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 13
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
इटली में सबसे बड़ी शराब चोरी: टस्कनी में कारखाने से 30,000 बोतलें चोरी, 58 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान
टस्कनी में एक शराब कारखाने से करीब 30,000 बोतलें चोरी हो गईं। इनकी कीमत लगभग 5 मिलियन यूरो (58 लाख अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है। उत्पादक ने शुक्रवार को इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी शराब चोरी बताया। यह चोरी मारकेसी एंटीनोरी के कारखाने को निशाना बनाकर की गई। यह कारखाना कोर्टोना के पास अरेज़ो प्रांत में स्थित है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 13
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
पनामा में कांपी धरती: यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.6, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पनामा के दक्षिणी तट के पास शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया। इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। यूएसजीएस ने पहले इसकी तीव्रता 8.0 बताई थी। बाद में इस अनुमान को घटाकर 7.6 कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 13
Girl Student demo - फोटो : AI Generated
यूनेस्को की रिपोर्ट: भारत के गांवों में 100 लड़कों पर 59 लड़कियां ही 12वीं पास, क्या है सबसे बड़ी वजह?
शिक्षा में लैंगिक समानता को लेकर यूनेस्को की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में भारत को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में शहरी क्षेत्रों ने तो लड़के और लड़कियों की पढ़ाई पूरी करने के मामले में लगभग पूर्ण समानता हासिल कर ली है, लेकिन ग्रामीण भारत में पहुंच और समानता की स्थिति बहुत चिंताजनक है। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 13
पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने किए 100 अधिकारियों के तबादले; आठ जिलों के कप्तान बदले
जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने शुक्रवार देर रात 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ आठ जिलों की कमान, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, सशस्त्र पुलिस बटालियनों, सीआईडी, तकनीकी सेवाओं और सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। फेरबदल में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 13
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट: पाकिस्तान में रची गई थी किश्तवाड़ आतंकी हमले की साजिश, जैश कमांडर दे रहा था हुक्म
किश्तवाड़ के छत्रू क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रचे जाने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को 535 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद और मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को आरोपी बनाया गया है। मनीर पर आतंकियों को शरण देने और छिपाने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 13
माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी 18: धूम-धाम से मनाया गया अमिताभ बच्चन का जन्मदिन, माधुरी और बेटे अभिषेक ने बढ़ाई रौनक
11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 84वां बर्थडे मनाएंगे। उनके बर्थडे से पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' में उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। शो से कई प्रोमो वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें माधुरी दीक्षित और शो के कंटेस्टेंट भव्य तरीके से अमिताभ बच्चन का बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। नए एपिसोड के प्रोमो में नृत्य-संगीत और जश्न से भरा माहौल देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर 

12 of 13
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI
भारत के 249 रन पर भारी पड़े होप-रदरफोर्ड: WI के नाम टी20 का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज, संजू की मेहनत गई बेकार
संजू सैमसन की 82 रन की विस्फोटक पारी और श्रेयस अय्यर-तिलक वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

13 of 13
दस अक्तूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी: प्रदेश के कई जिलों में आज का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे 1 से 8 तक के स्कूल; बीएसए ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को 'पितृ विसर्जन'  के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव से मिले निर्देशों के क्रम में संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिए हैं। धार्मिक परंपराओं और त्यौहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि छात्रों और शिक्षकों को किसी तरह की असुविधा न हो। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें