फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या का मामला: हत्या का राज सुलझाने में लगीं चार टीमें, तांत्रिक हिरासत में, सगे संबंधी भी जांच के दायरे में

Fri, 20 Aug 2021 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के मटिहानिया सोमाली में पांच साल के गजेंद्र की हत्या किसने और क्यों की, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। बच्चे के पिता ने किसी दुश्मनी से इनकार किया है। फिलहाल, पुलिस हत्या की असली वजह तलाशने में उलझी है।  

पुलिस चार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। बच्चे के हाथों को नए काले कपड़े से बांधा गया था। काले कपड़े का इस्तेमाल तंत्र मंत्र में किया जाता है। जिस खेत में शव मिला है, उसके पास ही एक तांत्रिक का घर भी है। इस वजह से तंत्र मंत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, एक तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। सगे-संबंधी भी जांच के दायरे में हैं। मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। बहरहाल, पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए
बच्चे का शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। टीम ने घटनास्थल पर जाकर एक-एक बिंदु की जांच की, पैरों के निशान से संबंधित मिट्टी या फिर दूसरे साक्ष्यों से जुड़े नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को कुछ सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
हत्या में करीबी के शामिल होने की आशंका
पिपराइच इलाके में पांच साल के गजेंद्र की हत्या के बाद जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिससे ये संकेत मिल रहे हैं कि कातिल घर और घटनास्थल से पूरी तरह से परिचित है। जिस वक्त बच्चा गायब हुआ, उस वक्त घर का दरवाजा बंद था। छत पर जाने-आने के लिए बाहरी हिस्से की जिस सीढ़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है, वह कोई बाहरी नहीं जान सकता है। जब घर का दरवाजा बंद था तो किसी को सीढ़ी का पता कैसे चलेगा? सीढ़ी के सहारे पांच साल के बच्चे का खुद अकेले उतरना भी संभव नहीं है। अगर गजेंद्र खुद सीढ़ी से उतरकर गया तो भी सुनसान जगह पर देररात जा पाना संभव नहीं था।  जिस जगह पर उसकी हत्या हुई है, उस जगह पर जाना भी बाहरी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि कुछ दूरी पर ही कीर्तन चल रहा था, जहां पर रातभर ही आवाजाही थी। गन्ने के जिस खेत में शव मिला है, उसमें पानी भरा है। आखिर पानी भरे खेत में छोटा बच्चा क्यों जाएगा?

4 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
घर के सामने मंदिर में कीर्तन, आवाजाही भी थी
बुधवार की रात में जब गजेंद्र गायब हुआ, तब उसके घर के सामने ही मंदिर में कीर्तन हो रहा था। गांव के लोगों की आवाजाही थी। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को कहीं दूसरी जगह मारा गया होगा, फिर उसके शव को लाकर गन्ने के पानी भरे खेत में फेंका गया था। पानी की वजह से मृत बच्चे का शरीर फूल गया था।
विज्ञापन

5 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गांव वाले भी हैरान, मंदिर में भी नहीं गया था गजेंद्र
जिस तरह से घर के पास ही हत्या की गई है, उससे सब हैरान हैं। घर के सामने मंदिर में कीर्तन था, लेकिन गजेंद्र वहां पर भी नहीं गया था। गांव के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि वहां पर कई ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी गजेंद्र को नहीं देखा है।
विज्ञापन

6 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले लौटे हैं पिता, दो भाइयों में छोटा था गजेंद्र
गजेंद्र दो भाइयों में छोटा था। बड़ा बेटा नरेंद्र (7) है। पिता करीब एक साल पहले ही घर लौटे हैं। वह बेंगलुरु में रहकर कमाई करते थे। लॉकडाउन होने की वजह से वह घर लौट आए थे। इसके बाद से ही गांव में रहकर मजदूरी और किसानी का काम करने लगे।
विज्ञापन

7 of 8
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
पैंट ना होने की वजह से कुकर्म की कोशिश की आशंका
बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, मगर उसकी पैंट निकाल दी गई थी, जिस वजह से यह भी आशंका है कि कुकर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।  

पुलिस की मुश्किल बढ़ी, डटे रहे एसएसपी
बच्चे की हत्या से गोरखपुर पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इसी का नतीजा है कि एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। वह घंटों घटनास्थल पर जमे रहे। एक-एक बिंदु की जानकारी ली। साथ ही मामले के जल्द पर्दाफाश का दावा भी किया।
विज्ञापन

8 of 8
बलराम अपहरण हत्याकांड (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
पहले भी मासूम बनाए गए निशाना
27 जुलाई 2020: पिपराइच इलाके मिश्रौलिया में 14 वर्षीय बलराम की हत्या। फिरौती ना देने पर उसकी हत्या की गई थी।
27 जुलाई 2021: हरपुर बुदहट इलाके में भाजपा नेता की मां और उनके मासूम बच्चे की हत्या की गई।
8 मई 2021: बांसगांव के विशुनपुर में सात वर्षीय आलोक की पड़ोसी ने हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें