फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2021: स्नेह के बंधन का पर्व राखी मनाने के लिए सजे बाजार, इन राखियों की डिमांड ज्यादा

Fri, 20 Aug 2021 12:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
raksha bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला।
भाई-बहन के स्नेह के बंधन का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही बाजार सजकर तैयार हो गया है। 22 अगस्त को बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी दीर्घायु एवं समृद्धि की कामना करेंगी। गोरखपुर शहर के गोलघर, बेतियाहाता, दाउदपुर, रुस्तमपुर, आजाद चौक, घोष कंपनी, शास्त्री चौक, राप्तीनगर, पादरी बाजार, रेती रोड, गीता प्रेस रोड बाजार समेत अन्य आस-पास के इलाकों में पर्व के मद्देनजर काफी भीड़ देखने को मिल रही।

दुकानदारों ने भी एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखियां मंगवाई हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार महंगाई का भी असर देखने को मिल रहा है। कोरोना की वजह से काम बहुत प्रभावित हुआ है। दुकानदार विनय ने बताया कि दस रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है।

इन राखियों की डिमांड ज्यादा
इस बार बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए तरह-तरह की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें चंदन की राखी, लाइट वाली राखी, रेशम की डोरी में जड़े स्टोन वाली राखी, अमेरिकन डायमंड राखी की भारी डिमांड है। जरकन वाली राखी तीस रुपये से लेकर दौ सौ रुपये तक मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
raksha bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला।
अमेरिकन राखी भी काफी महंगी बिक रही है। साधारण राखी बीस से लेकर चालीस रुपये तो फैंसी पचास से दो सौ रुपये तक बिक रही है। लाइट वाली राखी की कीमत पचास से सौ रुपये तक है।
विज्ञापन

3 of 5
raksha bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला।
मोटू-पतलू, छोटा भीम और मिक्की माउस का जलवा
बच्चों के लिए राखी दस से लेकर सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। मोटू-पतलू, स्माइली फेस, छोटा भीम, बेनटेन, मिक्की माउस, डोरेमोन, लाइट वाली राखी खूब भा रही है। दुकानदार केशव ने बताया कि इस बार लूबी राखी आई है जो भाइयों के साथ भाभियों को भी बांधी जाती है। युवतियां व महिलाएं भाइयों के लिए राखी की खरीदारी के साथ-साथ भाभियों के लिए भी लूबी राखी खरीद रही हैं। इस राखी की कीमत बाजार में दस से लेकर दो सौ रुपये तक है।

4 of 5
raksha bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला
उपहार में चॉकलेट की मांग
लक्ष्मी बेकर्स के नवीन कृपनाली ने बताया कि इस बार राखी के साथ चॉकलेट की डिमांड बढ़ी है। दरअसल, ऑनलाइन राखी की डिमांड ज्यादा है। कहीं ऑर्डर करने पर बहनें अपने भाइयों को राखी के साथ मुंह मीठा करवाने के लिए चॉकलेट भिजवा रही हैं। ऐसे में राखी के साथ चॉकलेट की पैकिंग कायदे से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raksha bandhan 2021 - फोटो : अमर उजाला
मिठाई की दुकानें भी हुईं तैयार
इस बार मिठाई की दुकानें भी सजकर तैयार हैं। व्यापारी राजकुमार आर्य ने बताया कि इस बार लोगों के बीच मोतीचूर के लड्डू, पेड़ा के साथ छेने वाली मिठाइयों की डिमांड बढ़ी है। हालांकि, काजू कतली मिठाई के लिए एक दिन पहले से ही ऑर्डर आ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें