राघव चड्ढा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
राघव सेना में होना चाहते थे भर्ती
11 नवंबर 1988 में दिल्ली में जन्मे राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का दमदार चेहरा बन चुके हैं। राजनीति में उन्होंने अपने पैर अच्छी तरह जमा लिए हैं। मगर, राजनीति में आना उनका सपना नहीं था। वह तो सेना में भर्ती होकर देशसेवा करना चाहते थे। एक बार एक इंटरव्यू में राघव ने खुद इस बात का खुलासा किया था। राघव चड्ढा की स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से पूरी हुई है। बचपन से ही वह स्कूल की पढ़ाई से अतिरिक्त गतिविधियों में बढ-चढ़कर हिस्सा लिया करते। भाषण प्रतियोगिता, नाटक-मंचन में उनकी हिस्सेदारी होती। नौवीं कक्षा में थे, तब नेताजी सुभाषचंद्र बोस का किरदार बखूबी अदा किया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार मिला था। राघव चड्ढा का सपना भारतीय सेना में जाकर देशसेवा करना था। लेकिन, फिर उन्होंने सीए बनने की राह चुनी। 2009 में डीयू से कॉमर्स में स्नातक करने के बाद राघव ने 2011 में सीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद डेलॉइट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया।