फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय हैं रणबीर कपूर, इस एक्टर की एक्स वाइफ के साथ चला था कई साल तक अफेयर

Thu, 28 Sep 2023 11:41 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। इंडस्ट्री में एक्टर को चॉकलेट बॉय के नाम से जाना जाता है। रणबीर कपूर का नाम भले ही बी-टाउन के सबसे चर्चित कपूर खानदान से जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ब्लैक’ से की थी। इस फिल्म में एक्टर संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे। इसके बाद रणबीर साल 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आई थीं। दोनों स्टार्स की यह डेब्यू फिल्म थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। एक्टर का नाम बी-टाउन की कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। इस लिस्ट में सोनम कपूर, नरगिस फाकरी, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। इसके अलावा रणबीर इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक को डेट कर चुके हैं। रणबीर को अवंतिका पर बहुत बड़ा क्रश था और ऐसे में दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की दमदार हसीना रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में एक्टर अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के मेकर्स ने आज रणबीर के जन्मदिन के मौके पर एनिमल का टीजर जारी करने वाले हैं। रणबीर इससे पहले फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Jawan: शाहरुख खान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, अब जवान का एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : social media

रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने बॉलीवुड अभिनेत्री और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट से 14 अप्रैल साल 2022 में शादी रचाई। दोनों ने शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों माता-पिता बने। आलिया ने नन्हीं परी राहा को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal: बॉलीवुड में कटरीना के 20 साल पूरे होने पर विक्की ने की पत्नी की जमकर तारीफ, बताया- असली स्टार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें