फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10: नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर निशाना और विद्युत जामवाल ने की सगाई, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 13 Sep 2021 07:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
naseeruddin shah - फोटो : you tube
बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी खबरें जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। हम अपने इस आर्टिकल में आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

नसीरुद्दीन शाह ने सरकार की नाजी जर्मनी से की तुलना

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह इंडस्ट्री के उन सितारों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी हो जाता है हालांकि किसी भी सामाजिक राजनीतिक और फिल्मों से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पर नसीरुद्दीन शाह बेबाक राय रखते हैं।हाल ही में उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इस्लामोफिबिया से ग्रसित है। सबसे बड़ी बात कि सरकार की ओर से फिल्ममेकर्स को ऐसा सिनेमा तैयार करने के लिए प्रोत्साहन भी मिल रहा है। इंडस्ट्री में हुए भेदभाव के सवाल पर अभिनेता ने कहा कि मैं नहीं जानता कि फिल्म इंडस्ट्री में मुस्लिम समुदाय के साथ कोई भेदभाव किया जा रहा है या नहीं। मैं मानता हूं कि हमारा योगदान अहम है। इस इंडस्ट्री में पैसा ही भगवान है। नसीरुद्दीन ने आगे ये भी कहा कहा कि तालिबान को लेकर भारत ही नहीं दुनिया में मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा समर्थन दिए जाने या कथित तौर पर खुशी जताए जाने के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था।
 
बेबाक बोल: नसीरुद्दीन शाह ने सरकार की नाजी जर्मनी से की तुलना, बोले- यहां भी प्रोपेगेंडा फिल्में बनवाई जा रहीं
विज्ञापन

2 of 10
उत्तेज, पद्मावती - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु स्टार उत्तेज की पत्नी का कैंसर के कारण निधन

दक्षिण फिल्मों के अभिनेता उत्तेज की पत्नी पद्मावती का सोमवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भागते दौड़ते अस्पताल पहुंचे। चिरंजीवी को वहां देखकर उत्तेज रोने लगे। बता दें कि प्रकाश राज भी अस्पताल पहुंचे थे। तेलुगु स्टार उत्तेज की पत्नी लंबे समय से बीमार थीं और 13 सितंबर की सुबह अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से उनके पूरे परिवार को झटका लगा है। दबता देंं कि पद्मावती उत्तेज के मायुखा टॉकीज फिल्म्स स्कूल की पूरी देखभाल करती थीं। उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत से सामाजिक काम भी किए थे।

 
अवसान: तेलुगु स्टार उत्तेज की पत्नी का कैंसर के कारण निधन, चिरंजीवी को देखकर टूट गए अभिनेता
विज्ञापन

3 of 10
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी - फोटो : अमर उजाला
विद्युत जामवाल ने की नंदिता महतानी संग सगाई

बॉलीवुड की गलियों में अक्सर प्रेम मोहब्बत के किस्से चर्चा में आ जाते हैं। फैंस भी अपने सेलेब्स को प्यार के बंधन में जुड़ते और सितारों को शादी करता देख बहुत खुश होते हैं। हाल में में ऐसी खबरें सामने आई है कि इंडस्ट्री के दमदार एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से चुपचाप सगाई कर ली है। दरअसल विद्युत और नंदिता हाल ही में ताजमहल पर स्पॉट किए गए। उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। हालांकि सबसे खास बात ये रही कि नंदिता के हाथ पर अंगूठी देखकर सबने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी उनकी तस्वीर साझा कर उन्हें सगाई की बधाई भी दे दी।
 
Photo Viral: विद्युत जामवाल ने की नंदिता महतानी संग सगाई, कमांडो स्टाइल में पहनाई अंगूठी

4 of 10
ब्रिटनी स्पीयर्स- सैम असगरी - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी से की सगाई

अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर अपने रोमांस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की घोषणा की है। 39 साल की ब्रिटनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी भी मौजूद हैं। वीडियो में  ब्रिटनी अपनी हीरे की अंगूठी को दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं सैम असगरी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ब्रिटनी के हाथ में रिंग पहने हुए तस्वीर शेयर की है।
 
VIDEO: ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी से की सगाई, 55 घंटे में तोड़ दी थी पिछली शादी

 
विज्ञापन

5 of 10
रिजाबावा - फोटो : Social Media
मलयालम अभिनेता रिजाबावा का 54 वर्ष की उम्र में निधन

मलयालम फिल्मों में विलन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रिजाबावा ने अपने फिल्मी करियर में 120 से अधिक फिल्में की। उन्होंने तीन दशक तक पर्दे पर अपने दर्शकों का मनोरंजन किया। लेकिन 54 वर्ष की उम्र में दिग्गज अभिनेता रिजाबावा ने कोचीन के अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजाबावा का काफी समय से गुर्दे की बीमारी का कोचीन अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन 13 सितंबर को दोपहर में उनका लंबे इलाज के बाद निधन हो गया। रिजाबावा ने अपने फिल्मी करियर में कई मलयालम सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने तीन दशक से ज्यादा फिल्मों पर राज किया। 120 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने अधिकतर फिल्मों में विलन के रूप में काम किया। वह पर्दे पर विरोधी भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर थे। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में हरिहर नगर में है।
 
अवसान: मलयालम अभिनेता रिजाबावा का 54 वर्ष की उम्र में निधन, 10 साल से बड़े पर्दे से थे दूर
विज्ञापन

6 of 10
रामचरण - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सितारों की तरह साउथ सिनेमा के सितारे भी एक लैविश जिंदगी जीते हैं। घर हो या कार हर चीज की कीमत करोड़ों में होती है। ये सितारे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी मे भी अपना रुतबा कायम रखते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रामचरण ने एक और शानदार गाड़ी खरीदी। ये कार मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS600 है। बता दें कि रामचरण की ये गाड़ी भारत में पहला कस्टमाइज वर्जन है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के पास गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है, जिसमें एस्टन मार्टिन वी 8 वैंटेज, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, रोल्स रॉयस फैंटम और मर्सिडीज बेंज जीएल 350 शामिल हैं।

महंगी गाड़ी: सुपरस्टार राम चरण ने खरीदी मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS600, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

7 of 10
करण जौहर - फोटो : Instagram
करण जौहर ने लगाई राकेश की क्लास 

'बिग बॉस ओटीटी' में 'संडे का वार' एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई।  साथ ही उन्होंने उनकी गलतियों के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने राकेश बापट को भी खूब सुना दिया। करण जौहर, राकेश बापट द्वारा किए गए एक कॉमेंट से भड़क उठे और उनकी क्लास लगा दी। यूं तो कहा जाता है कि राकेश बापट 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में सबसे शांत सदस्य हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से राकेश बापट के बर्ताव में काफी बदलाव आया है। शो में सारे कनेक्शन्स टूट जाने के बाद जहां राकेश बापट का शमिता के प्रति बर्ताव भी बदल गया, वहीं उन्होंने एक कॉमेंट कर दिया कि पुरुष, महिलाओं से ज्यादा ताकतवर होते हैं।  राकेश के इस स्टेटमेंट पर करण ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा कि आपके इस स्टेटमेंट का मतलब आप महिलाओं को कमजोर समझते हैं। करण ने कहा, ‘आपको ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए। हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां कोई किसी से कम नहीं है। राकेश अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं जानता हूं कि महिलाओं की ताकत क्या होती है। मैं ऐसे घर में पला हूं जहां महिलाएं रही हैं।'
 
Bigg Boss Ott: राकेश बापट ने किया था महिलाओं पर कमेंट, भड़के करण जौहर ने जमकर लगाई क्लास

 

8 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
इस वजह से ट्विटर पर बैन हुईं कंगना रणौत 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आईं।  इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की।  कंगना यहां अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।  फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाया है। कपिल के शो में कंगना पहले भी कई बार जा चुकी हैं और वहां भी अपनी बिंदास बेधड़क बातों से सबके होश उड़ा चुकी हैं। कपिल शर्मा भी अपने मेहमानों के साथ मस्ती करने से पीछे नहीं हटते हैं।कंगना ने शो में कई बड़े खुलासे भी किए, जिसे सुनकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है।  कपिल ने कंगना को उनका ही एक पुराना वीडियो दिखाया जब वो शाहिद के साथ फिल्म प्रमोट करने कपिल के शो में पहुंचीं थीं और कहा था कि सोशल मीडिया वही लोग चलाते हैं जो वेले यानि खाली होते हैं। इस पर कंगना ने कहा, 'जब मैंने ये कहा था तब मेरे पास बहुत काम था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मैं घर पर थीं और उसी वक्त मैंने ट्विटर ज्वाइन किया।  लेकिन जैसे ही 2021 में ये लॉकडाउन खुला, ट्विटर ने मुझे बैन कर दिया।  मैंने भी सोचा चलो बला टली, लेकिन उस दौरान मुझ पर हर दिन 200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुआ करते थे, जिस वजह से ये सब हुआ।'
 
द कपिल शर्मा शो: 'हर दिन होती थीं 200 FIR', कंगना रणौत ने बताई ट्विटर पर बैन होने की वजह

9 of 10
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता के साथ रिश्ते पर दी सफाई 

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने हाल ही में राज अनादकट के साथ रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह ठहराते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाया था। यहां तक कि मुनमुन ने ये भी कहा कि उन्हें इस देश की बेटी होने पर शर्म आती है। अब टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि 'वो लोग जो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ पर असर पड़ सकता है। मेरी बिना राय जाने मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।'
 
खरी-खरी: बबीताजी के बाद अब टप्पू ने दी रिश्ते पर सफाई, कहा- ऐसी खबरों से मेरे जीवन में....
विज्ञापन

10 of 10
सना मकबूल - फोटो : Instagram
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंच जाएगा। फिलाने की तरफ जैसे जेसे शो बढ़ रहा है, एक-एक कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे शो से बाहर होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो का सेमी फाइनल था, जिसमे दो लोगों को एलिमिनेट होना था। जहां एक ओर शनिवार के दिन अभिनव शुक्ला एलिमिनेट हुए वही रविवार के दिन सना मकबूल शो से बाहर हो गईं।
 
Khatron Ke Khiladi 11 : फिनाले की रेस से बाहर हुईं सना मकबूल, ये हैं टॉप 6 खिलाड़ी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें