थलाइवी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘थलाइवी’ की ओपनिंग ही सुस्त रही थी। फिल्म ने पहले दिन बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। कंगना की ये बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी संस्करण से पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमा सकी। इमरान हाशमी की फिल्म ‘चेहरे’ ने पहले दिन इससे ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ‘थलाइवी’ का पूरे देश में पहले दिन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ सवा करोड़ रुपये बताया गया, पहले दिन का कुल कलेक्शन एक करोड़ जा रहा है जो कंगना रणौत जैसी दिग्गज अदाकारा के कद को देखते हुए बहुत कम माना जा रहा है। फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करणों ने करीब एक करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की है। ट्रेड को उम्मीद थी कि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन कम से कम दो करोड़ रुपये के करीब रहेगा।