फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दूसरे दिन ‘केजीएफ 2’ का धांसू कलेक्शन और वरुण धवन का कटा चालान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 16 Apr 2022 07:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
kgf chapter 2 , varun dhawan - फोटो : सोशल मीडिया
जो काम ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों और ‘आरआरआर’ ने तेलुगू सिनेमा के लिए किया, वही काम निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा के लिए कर दिखाया है। अरसे तक भारतीय सिनेमा की पहचान के रूप में ‘बॉलीवुड’ के नाम से उपहास का नाम पाकर भी इतराते रहे हिंदी सिनेमा की चौधराहट भी इसी के साथ धीरे धीरे कम होती दिख रही है। बीते दो साल में तेलुगू सिनेमा ने हिंदी सिनेमा के कारोबार को पहले ही धकिया कर दूसरे नंबर पर कर दिया है। अब कन्नड़ सिनेमा भी अपनी अहमियत दिखाने को बेताब है। फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपने पहले दो दिनों में ही इतनी कमाई कर डाली है, जितनी कमाई इसके पहले रिलीज हुई इसकी कहानी ‘केजीएफ 1’ ने अपने पूरे काराबोर के दौरान की थी।

KGF Chapter 2 Worldwide Collection: ‘केजीएफ 1’ के लाइफटाइम कलेक्शन को दूसरे दिन ही मात, केरल में मचा दिया बवाल
विज्ञापन

2 of 10
वरुण धवन - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म बवाल की शूटिंग करने के लिए कानपुर पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई, तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। उनके फैंस भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए। वरुण ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। शूटिंग के दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यही नहीं, शूटिंग के दौरान जो बुलेट इस्तेमाल की उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। किसी व्यक्ति ने उनकी बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

‘बवाल’ में बवाल: वरुण धवन ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, पुलिस ने काटा चालान, नोटिस भी भेजेंगे
विज्ञापन

3 of 10
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एटली की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख आज से ही अपने नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान एटली की फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अब आज (16 अप्रैल) से ही राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने शुरू की राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग, पहली बार इस अभिनेत्री के साथ आएंगे नजर

4 of 10
रणबीर और आलिया को मिला शादी में खास तोहफा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को प्राइवेट समारोह में शादी रचाई, जिसमें दोनों के परिवार वालों के अलावा सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं, जिसमें रणबीर और आलिया अपनी शादी की हर रस्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं, नए नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने किन्रर भी उनके घर पहुंच गए हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Video: रणबीर-आलिया के घर पहुंचकर किन्नरों ने मचाया धमाल, शगुन में मांगी तीन गुना मोटी रकम
विज्ञापन

5 of 10
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म 'बीस्ट' रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को जहां रिलीज से पहले ही कुवैत और कतर में बैन किया जा चुका है। वहीं, अब भारत में भी फिल्म को बैन करने की मांगी की जा रही है। दरअसल, फिल्म पर शुरू से ही धर्म विशेष को बदनाम करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से यह फिल्म पहले ही दो देशों में रिलीज होने से रोक दी गई।  इसी बीच अब भारत में भी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Beast: कुवैत- कतर के बाद अब भारत में उठी फिल्म को बैन करने की मांग, एमएमके अध्यक्ष ने तमिलनाडु के सीएम से किया आग्रह
विज्ञापन

6 of 10
वेदांत के साथ आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में रजत पदक जीत लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वेदांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में जीत हासिल की है। आर माधवन ने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इवेंट में भारत की जीत की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आर माधवन लिखते हैं, "आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA। हमें बहुत गर्व है।"

Danish Open 2022: आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीता सिल्वर मेडल, अभिनेता ने ट्वीट कर दी बधाई
विज्ञापन

7 of 10
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। छवि को उनकी बीमारी के बारे में लगभग 20 दिन पहले पता चला, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। उन्होंने बताया कि कई टेस्ट और एमआरआई के बाद डॉक्टर ने उन्हें बायोप्सी की सलाह दी। एक्ट्रेस बताती हैं कि 20 दिन के इस प्रोसेस के दौरान उन्होंने खुद को बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयार कर लिया था।

छोटा पर्दा: ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं एक्ट्रेस छवि मित्तल, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

8 of 10
मोहिना कुमारी की गोद भराई - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी अभिनेत्री, डांसर और कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

खुशखबरी: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

9 of 10
अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज हिंदी टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दूरदर्शन में उनके साथ काम करने के अपने समय को याद किया।

दुखद: गोलमाल फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन, लेखक स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विज्ञापन

10 of 10
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने एक से एक हिट गाने दिए हैं और फिल्मों से सिनेमाघरों में धमाल मचाया है। फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। अक्षरा के नए प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि ये उनका बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा, जिसके जरिए वह बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सलमान खान की सुपर हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ नजर आ रही हैं।

Akshara Singh: बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार अक्षरा सिंह, सलमान खान को नचाने वाले आदिल शेख संग शुरू किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें