यश की केजीएफ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्म साबित हो सकती है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने रिलीज के पहले ही दिन पूरे देश में शानदार कारोबार कर लिया है। बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे जैसे संजय दत्त और रवीना टंडन की वजह से फिल्म की उत्तर भारतीय बाजारों में अधिक अपील है। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि केजीएफ का दूसरा भाग, पहले भाग के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भारी अंतर से चकनाचूर करने वाला है। लेकिन क्या पार्ट-2 पहले पार्ट से बेहतर है? यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट...