हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 40 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। अब उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर को अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात की। अभिनेता ने याद किया कि अपने शुरुआती दौर में वह रेलवे स्टेशनों पर सोया करते थे। आखिरी ट्रेन छूटने के बाद वह रात 1:40 बजे सोते थे और पहली ट्रेन चलने पर 4:30 बजे जाग जाते थे।