फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए...परमीश वर्मा पर गोली चलाने वाले दिलप्रीत का कबूलनामा, गैंगस्टर ने किए 3 बड़े खुलासे

Tue, 17 Jul 2018 10:01 AM IST
अमित शर्मा/विशाल शंकर/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
अप्रैल 2018 में पंजाबी सिंगर परमीश पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने ही परमीश को गोली मारी थी। इससे पहले वह उस पर हमले के लिए एलांते मॉल गया था, लेकिन वहां वह इसमें सफल नहीं हो सका। फिर उस पर मोहाली में हमला किया। वारदात के वक्त उसके साथ गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ रिंदा और गौरव उर्फ लक्की भी थे। इसके अलावा सरपंच मर्डर केस को लेकर हुई पूछताछ में भी उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूली है।

 
विज्ञापन

2 of 6
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
शुक्रवार दोपहर पीजीआई से डिस्चार्ज होने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर का रिमांड रविवार को दो और दिन के लिए बढ़ा दिया गया। वहीं दो दिन के रिमांड के दौरान उसे सेक्टर 36 थाने ले जाया गया। यहां पुलिस के सामने बाबा ने खुलासा किया। हालांकि, पुलिस अधिकारी उसके अस्पताल में भर्ती होने और तबीयत खराब होने के कारण उससे पूछताछ के लिए वक्त ही न मिलने की बात कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती होने से पहले पूछताछ में यह खुलासे किए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
पुलिस ने सबसे पहले उससे सरपंच हत्याकांड को लेकर सवाल किए तो उसने इतना ही कहा कि इस वारदात में उसके साथ मंजीत सिंह उर्फ बॉबी, आकाश और रिंदा साथ में थे। इसके अलावा इस हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवालों पर वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाने को लेकर पूछे जाने पर उसने कहा कि परमीश पर गोली उसी ने चलाई थी। उस वक्त उसके साथ कौन-कौन थे तो उसने रिंदा और लक्की का नाम लिया। उसने यह भी कहा कि लक्की ने भी गोली चलाई थी।

वहीं, अन्य गैंगस्टर कहां छिपे हैं और वह किन-किन से संपर्क में था, इस बारे में पूछे जाने पर वह खामोश ही रहा और पैर में दर्द होने की शिकायत करता रहा। मामले में अब हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब पंजाब पुलिस के विश्वस्त सूत्रों ने एक और खुलासा किया है। खुलासे के मुताबिक सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर अप्रैल महीने में सेक्टर-91 में हुए जानलेवा हमले के बाद परमीश के जानकारों से गैंगस्टरों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी ली थी। 

 

4 of 6
पीजीआई से बाहर आता हुआ दिलप्रीत
रंगदारी की इस रकम में से 10 लाख रुपये गैंगस्टर दिलप्रीत को मिले थे, जबकि शेष 10 लाख रुपये उसका साथी लक्की ले गया था। हालांकि तब इस मामले में परमीश वर्मा ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया में रंगदारी न देने की बात भी कही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस बात की तस्दीक में जुट गई है कि क्या वाकई हमले के बाद परमीश के जानकारों ने 20 लाख की फिरौती दी थी। सूत्रों का कहना है कि इस बाबत पूछताछ के लिए परमीश को भी बुलाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
उधर, स्टेट ऑपरेशन सेल के सूत्रों का दावा है कि परमीश पर हमले के दौरान गोलियां दिलप्रीत ने नहीं, बल्कि दिलप्रीत के शूटर लक्की और बुड्ढा ने बरसाई थीं। अब पुलिस लक्की और बुड्ढा को काबू करने की तैयारी में है। बता दें कि है कि 13 अप्रैल को परमीश वर्मा पर हमले के कुछ देर बाद फेसबुक पर गैंगस्टर दिलप्रीत ने हमले की जिम्मेवारी ली थी। उसने इस हमले को ट्रेलर बताया था। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 पुलिस चौकी में दिलप्रीत के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने दिलप्रीत का साथ देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिप्पी को भी रंगदारी के लिए लक्की ने की थी कॉल 
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा-2’ के रिलीज होने के मौके पर रंगदारी के लिए जो कॉल दिलप्रीत की ओर से की गई थी, असल में वह कॉल उसके शूटर लक्की ने की थी। जब दिलप्रीत को इसका पता चला था तो उसने फेसबुक पर अपनी सफाई दी थी कि उसकी ओर से गिप्पी ग्रेवाल को कोई कॉल नहीं की गई है। उसने कहा था कि वह इस प्रकार का काम नहीं करता, उसे जानबूझ कर बदनाम किया जा रहा है। फेसबुक पर उसने गिप्पी को सलाह दी थी कि वह गैंगस्टरों की महिमा का गुणगान करने वाले गीत न गाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें