फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, कर्ज से भी मिलेगा छुटकारा

Wed, 24 Nov 2021 07:51 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुंडली में मंगल दोष के प्रभाव और उपाय - फोटो : Rohit Jha
ज्योतिष में मंगल को ग्रहों के सेनापति की संज्ञा दी गई है। मंगल को वीरता, शौर्य और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ मंगल को भवन व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल उच्च स्थान में होता है वे लोग हर कार्य पूरी ऊर्जा और जोश के साथ करते हैं। ये लोग आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। कुंडली के अलग-अलग भाव में मंगल की कमजोर स्थिति के कारण अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ज्योतिष में मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए एक सरल स्तोत्र का पाठ बताया गया है। मान्यता है कि यदि नियमित रूप से यदि इस स्तोत्र का पाठ किया जाए तो मंगल के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किस स्तोत्र के पाठ से पा सकते हैं मंगल दोष के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति।

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 4
मंगल दोष के लक्षण व उपाय-(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगल दोष के लक्षण व उपाय-
ज्योतिष के अनुसार, कमजोर मंगल के कारण जातक में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है। मंगल की अशुभ स्थिति के कारण जातक गुस्सैल और अहंकारी हो सकता हैं। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर हो उनका भाईयों के साथ झगड़ा बना रहता है। इसी के साथ मंगल दोष के कारण विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में दोष के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष में मंगल स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी बताया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
मंगल देव की पूजा करने के साथ ही मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगल दोष के प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें मंगल स्तोत्र का पाठ-
मंगल दोष से प्रभाव छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात लाल वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद मंगल देव और हनुमान जी का पूजन करना चाहिए। पूजन करने के दौरान मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। लाल रंग के मिष्ठान और लाल चीजों का दान करना चाहिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
कर्ज मुक्ति के लिए मंगल स्तोत्र का पाठ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self
कर्ज से मुक्ति के लिए मंगल स्तोत्र का पाठ-
ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है कि यदि कुंडली में मंगल कमजोर हो या किसी अशुभ ग्रह के साथ युति हो तो व्यक्ति को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए साथ ही मंगलवार के दिन ऋण चुकाना चाहिए। मान्यता है कि इससे जल्दी ही कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें