इन तीन राशि वालों को मिलेगी शनि की दशा से मुक्ति
शनि पूरे ढाई साल तक किसी एक राशि में मंद गति से चलने के कारण शनि का अशुभ प्रभाव ज्यादा देर तक रहता है। शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि के स्वंय की राशि कुंभ में परिवर्तन से धनु राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं मिथुन और तुला राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन शनिदेव दोबारा से कुछ समय के लिए 12 जुलाई 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण से मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव फिर से आ जाएगी। शनि यहां पर 17 जुलाई 2023 तक रहेंगे। ऐसे में मिथुन, तुला और धनु राशि से शनि की दशा पूरी तरह से साल 2023 में ही खत्म होगी।