फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र-शनि से बनेगा इस माह अर्धकेंद्र द्दष्टि योग, 5 दिसंबर से इन राशि वालों को मिलेगा अच्छा लाभ

Sun, 01 Dec 2024 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

पंचांग गणना के मुताबिक शुक्र और शनि 5 दिसंबर को शाम करीब 07 बजकर 07 मिनट पर 45 अंश पर रहेंगे। जिस कारण से अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र -शनि अर्धकेंद्र योग - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। ग्रहों की चाल इस महीने बहुत ही खास रहने वाली है। माह के शुरुआत में शुक्र और शनि दोनों ही ग्रह एक दूसरे के साथ अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे। आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है और यह जातकों को उनके द्वारा किए गए कर्म के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। शनिदेव अगर किसी जातक पर प्रसन्न हो जाएं तो ये उस जातक को रंक से राजा बना देते हैं वहीं इसके उलट अगर शनि जातक पर अशुभ द्दष्टि डाल दें तो जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।  वहीं दूसरी तरफ शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, सौंदर्य, भोगविलास और ऐशोआराम प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है।

 ज्योतिष में शुक्र और शनि दोनों ही एक दूसरे से मित्रता का संबंध रखते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। और शुक्र दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में शनि की राशि मकर में आ जाएंगे। इस तरह से शनि और शुक्र दोनों ही ग्रह अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे। पंचांग गणना के मुताबिक शुक्र और शनि 5 दिसंबर को शाम करीब 07 बजकर 07 मिनट पर 45 अंश पर रहेंगे। जिस कारण से अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं शुक्र-शनि के द्वारा बनने वाला अर्धकेंद्र योग किन-किन राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। 

आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
 वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 4
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। शुक्र-शनि के द्वारा बना योग आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में शुक्र मकर राशि में होने की वजह से दसवें भाव में और शनि कुंभ राशि में होने से ग्यारहवें भाव विराजमान है। ऐसे में आपको अपने हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति के साथ-साथ सुख-साधनों में वृद्धि और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि  दिलाएंगे। आपके जो काम लंबे समय तक अधूरे थए इस माह वह जरूर पूरे होंगे। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि और भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह योग बहुत ही शुभ साबित होगा। नई नौकरी को हासिल करने के बहुत ही अच्छे मौके आपके हाथ लगेंगे। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि के जरिए बनने वाला अर्धकेंद्र योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस माह आपको धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। नौकरी के बेहतरीन मौके आपको मिल सकता है, जिसमें वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। कुछ काम जो लंबे समय से अटके हुए थे अब उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय और सुख-समृद्धि से भरा हुआ होगा। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
शनि और शुक्र के द्वारा बना शुभ योग आपको चुनौतियों से निपटने और अच्छा लाभ प्रदान करने के मौके दिलाएगा। करियर में  मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपके प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग किसी न किसी व्यापार से जुड़े हुए हैं उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्य का भरपूर लाभ आपको मिलेगा। सेहत अच्छी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें