फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: 15 दिसंबर को सूर्यदेव करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

Mon, 09 Dec 2024 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

15 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के धनु राशि में राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का धनु राशि में गोचर का फल - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा और आत्मा कारक ग्रह सूर्यदेव 15 दिसंबर 2024 को वृश्चिक राशि की यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कार्य और ऊर्जा का कारक माना गया है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास लग जाएगा, जिसमें सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य थम जाते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर व्यापक रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए सूर्य के धनु राशि में गोचर का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं और आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से आपके भाग्य में वृद्धि और धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि को पैदा करेगा। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अब पहले की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर फल प्रदान करेगा। काफी दिनों से चली आ रही कार्यबाधा दूर होंगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव आपके चौथे भाव के स्वामी होकर राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी हमेशा षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी के मामले को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। 

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
आपके लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं और 15 दिसंबर को आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव होने न दें। साझा व्यापार करने से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव उनकी कुंडली के दूसरे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन फल प्रदान करेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा इसलिए उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
सिंह राशि के लिए सूर्यदेव आपके लग्न भाव यानी पहले भाव के स्वामी हैं और 15 दिसंबर 2024 को यह आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे। आपकी राशि से पंचम यानी विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव मिलाजुला परिणाम देंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को शोधपरक तथा आविष्कारक कार्य में अधिक सफलता मिलेगी। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए सूर्यदेव बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब जब सूर्यदेव धनु राशि में गोचर करेंगे तो यह आपके चौथे भाव में होंगे। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहा है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
तुला राशि के जातकों की कुंडली में सूर्यदेव एकादश भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करते हुए आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि करेंगे।  काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होंगी। अपने अदम्य साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से प्राप्त कर लेंगे। लिएगए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
आपके लिए सूर्यदेव कुंडली में दसवें भाव के स्वामी हैं और यह अब आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे।राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन से भी बचना पड़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनोंका दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। मकान अथवा वाहन का क्रय  करना चाहें तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
धनु राशि के जातकों लिए सूर्यदेव लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यहां पर सूर्यदेव आपके नवम भाव के स्वामी होकर आपको सूर्य शारीरिक पीड़ा प्रदान करेंगे किंतु प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि भी करेंगे।। कार्यों की सराहना भी होगी शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए सूर्य महाराज आठवें भाव के स्वामी होकर अब यह आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। आपकी राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना तो करना ही पड़ेगा मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्यदेव सातवें भाव के स्वामी होकर अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यहां सूर्यदेव बेहतरीन फल प्रदान करेंगे। हर तरह से आय के साधन मजबूत होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन नहीं वापस मिलने की उम्मीद। सरकारी संस्थाओं में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव छठे भाव के स्वामी हैं और अब 15 दिसंबर 2024 को यह आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। आपकी राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करायेंगे। पारिवारिक मामलों में मतभेद न पैदा होने दें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें