आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह दैत्यगुरु शुक्र होते हैं। साल 2025 के शुरुआती महीनों में ही शुक्र के राशि परिवर्तन से बना मालव्य राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। साल के शुरुआत होते ही राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको पूरे वर्षभर प्राप्त होता रहेगा। नौकरी और व्यापार में लगातार प्रमोशन और आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। निवेश के लिहाज से आने वाला साल शुभ साबित होगा।