फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: शुक्र का मकर राशि में गोचर, इन राशि वालों को होगा जमकर लाभ और मिलेगा किस्मत का साथ

Sun, 01 Dec 2024 04:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2024:  सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 2 दिसंबर को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र गोचर 2024- मकर राशि में शुक्र देव करेंगे प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2024: सुख, प्रेम, सुंदरता, भौतिक भोग विलास और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र 02 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मकर राशि में गोचर होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं साथ ही यह मीन राशि में उच्च के होते हैं। शुक्र जब उच्च या स्वयं की राशि में होते हैं तो अच्छा परिणाम देते हैं। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से जातक के जीवन में हर तरह का सुख, लक्जरी जीवन, भौतिक सुख, यश, पद-प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के मकर राशि में गोचर होने से राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025

आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव आपके दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं और 2 दिसंबर 2204 को आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्रदेव का गोचर आपके नवम भाव में होने जा रहा है। कुंडली का नवम भाव धर्म और भाग्य का भाव होता है। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और आध्यात्म में अत्यधिक रुचि प्रदान करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जो काम रुके हुए थे वह पूरे होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव में गोचर होने से आपको कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामलों भी आपको सतर्कता बनानी होगी। कुछ मामलों में शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके लिए बेहतरीन और लाभकारी रहने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है था वह समझदारी के साथ हल होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- कर्क राशिचक्र में चौथी राशि होती है। कर्क राशि के जातकों के लिए सुख समृद्धि के दाता शुक्रदेव आपके चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं जो 2 दिसंबर को गोचर करके आपके सातवें भाव में संचरण करेंगे। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाथी से जुड़ा होता है। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव शुभ रहेगा। जीवनसाथी संग मधुर संबंध बना रहा है। जो जातक किसी के साथ प्रेम संबंधी मामलों में हैं उनके जीवन में भी प्रगाढ़ता आएगी। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि- 2 दिसंबर 2024 को शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होगा, वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए कुंडली में शुक्रदेव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। आपकी कुंडली के छठे भाव में शुक्र का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपको बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर आपके शत्रु हावी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको यात्रा सावधानी पूर्वक करनी होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं। 2 दिसंबर को इनका गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। कुंडली का पंचम भाव विद्या, बुद्धि और संतान का होता है।  प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें। इस गोचर से आपको संतान का सुख अच्छा मिलेगा। ग्रहों की स्थिति मजबूत होने से कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों को साथ मिलेगा। 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र आपके लग्न और आठवें भाव के स्वामी होकर अब 2 दिसंबर 2024 के बाद से यह आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का चौथे भाव से भूमि, भवन, माता और वाहन का विचार किया जाता है। चौथे भाव में यानी सुख भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए शुभफलदायी साबित होगा। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। जो लोग किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा है। सुखद समाचार के प्राप्त के योग बन रहे हैं। 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- 2 दिसंबर 2024 को शुक्रदेव का गोचर आपके साहस और पराक्रम भाव तृतीय में करने जा रहे हैं। शुक्रदेव वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुंडली के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कठिन कार्यों में अब जल्द ही कामयाबी मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन दान-पुण्य के कामों में भी लगेगा। 

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- शुक्र धनु राशि के जातकों के लिए छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। राशि से दूसरे धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। 

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली में शुक्रदेव पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर गोचर लग्न भाव में 2 दिसंबर 2024 को होने जा रहे हैं। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता की बहार आने वाली है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में होने से भोग-विलासिता जीवन जीने का मौका मिलेगा। मकर वालों के लिए शुक्र योगकारक होते हैं जिसके चलते कार्यो में आसानी के साथ सफलता मिल जाती है। आने वाले कुछ दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।  

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र देव आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। 02 दिंसबर 2024 को इनका गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिश्रित फल प्रदान करेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सोची समझी सभी रणनीतियाँ कारगर सिद्ध होंगी। आपको अपनी जो भी योजनाएं हो उसे किसी के सामने न खोलें।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- मीन राशि वालों की कुंडली में शुक्र महाराज आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब 2 दिसंबर को यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। हर तरह से आय के स्रोत बढ़ते जाएंगे। किसी को दिया उधार का धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें