फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: 2 दिसंबर को शुक्र देव करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशि के जातकों को मिलेगी सुख समृद्धि

Mon, 25 Nov 2024 01:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

VenusTransit 2024: शुक्र 2 दिसंबर को अपने मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेगा। शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
Shukra Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र सौर मंडल का एक महत्वपूर्ण ग्रह है जो प्रेम, सौंदर्य, धन, प्रसिद्धि और आराम प्रदान करता है। वे नियमित रूप से अपने नक्षत्र बदलते रहते हैं, जिसका प्रत्येक नक्षत्र पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इस गोचर के कारण कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ को हानि का सामना करना पड़ेगा। अब शुक्र 2 दिसंबर को अपने मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेगा। शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है। जिसके फलस्वरूप कुछ राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं। नए साल में आपके घर सौभाग्य आ सकता है, जैसे नई कार या नई नौकरी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 4
शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र के गोचर के कारण साल का आखिरी महीना और नए साल की शुरुआत आपके लिए खुशियों से भरी रहेगी। आप लंबे समय से टल रहे कई काम शुरू कर पाएंगे। आप अपने वेतन और पद में वृद्धि करते हुए किसी अन्य स्थान पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों का निपटारा अनुकूल तरीके से हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको कई पुरस्कार प्राप्त होंगे। आपका प्रोफेशनल करियर अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। नए साल में आप कार या रियल एस्टेट खरीद सकते हैं। शायद परिवार में कोई मंगलकारी कार्य होने की संभावना है। 
विज्ञापन

4 of 4
शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। इस राशि के जातकों को दिसंबर के पहले सप्ताह से कई लाभ मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खूब खुशियां आएंगी। कार्यस्थल पर आप नई ज़िम्मेदारियां ले सकते हैं। पहले किया गया कोई निवेश बड़ा मुनाफ़ा दे सकता है। व्यापारिक लाभ नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें