Shani Margi Date 2023
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि देव चौथे भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, पारिवारिक स्थिति, सुख संपत्ति और मां की सेहत का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके छठे भाव, दशम भाव और प्रथम भाव पर रहेगी। शनि के इस गोचर के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस का स्तर अत्यधिक बढ़ जाएगा जिसके कारण मानसिक कष्ट की अनुभूति हो सकती है।