rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि देव चौथे भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, पारिवारिक स्थिति, सुख संपत्ति और मां की सेहत का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके छठे भाव, दशम भाव और प्रथम भाव पर रहेगी। शनि के इस गोचर के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस का स्तर अत्यधिक बढ़ जाएगा जिसके कारण मानसिक कष्ट की अनुभूति हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है की काम के सिलसिले में आपका ट्रांसफर कहीं दूर कर दिया जाए और आपके घर बदलना पड़ जाए।
इस समय आपके शत्रु आपके लिए खतरा भी बन सकते हैं इसलिए आपको अपनी नौकरी में बहुत सावधानी से चलने की आवश्यकता रहेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच समझ कर ही कोई बड़ा निर्णय लें। शनि के मार्गी होने से आपके जीवन में आलस्य की वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के बाद विवाद में ना पड़े और कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर ही रहें।