फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कड़ी मेहनत, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना गया है। सभी ग्रहों में शनि को न्यायाधिपति और कर्मफलदाता दाता माना गया है और यह सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस प्रकार पूरी राशि चक्र को पूरा करने में इन्हें 30 वर्षों का समय लगता है। इस तरह से एक व्यक्ति के संपूर्ण जीवन में तीन बार शनि की प्रभाव रहता है। शनिदेव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजामान हैं, जो शनि की मूल त्रिकोण राशि भी है। शनि देव कुंभ राशि में ढाई वर्षों की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि का यह राशि परिवर्तन साल 2025 में गुरु की राशि मीन में होगा। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी जबकि मकर राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।
शनि को न्याय प्रिय ग्रह माना जाता है, जो व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव किसी व्यक्ति को रंक से राजा और राजा को रंक बनाने में तनिक भी देर नहीं करते हैं। शनि की स्थिति में बदलाव के कारण जातक के नौकरी, व्यापार, परिवार, धन और सेहत पर व्यापक असर देखने को मिलता है। साल 2025 में शनि के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में तांबे के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि जब शनि चंद्र राशि से दूसरे, पांचवें और नौवें भाव में गोचर करते हैं तो इसे तांबे का पाया कहा जाता है। शनि का ताबें के पाये में प्रवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शनि के तांबे के पाये में प्रवेश करने से व्यक्ति के जीवन में खुशी, सुख-समृद्धि और धन-वैभव की कमी कभी भी नहीं रहती है। आइए जानते हैं शनि के तांबे के पाये में होने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
29 मार्च 2025 को जब शनि मीन राशि में गोचर करेंगे तब कर्क राशि में शनिदेव नवम भाव में होंगे। इस तरह से शनिदेव इस राशि में चांदी के पाये में प्रवेश करेंगे। शनिदेव का यहां पर चांदी के पाया में होने से भाग्य का अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। शनि के चांदी के पाये में आने से अब आर्थिक समृद्धि में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हे वर्तमान नौकरी में अच्छा प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होगी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हे नए अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा और मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में शनि चांदी के पाये से साथ पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। 29 मार्च 2025 को शनि का मीन राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समय-समय पर शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलताएं मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन लाभ के सुनहरे मौके मिलते रहेंगे। शनि के चांदी के पाये में आने से कष्टों को निवारण होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा और इस साल सभी तरह के सपने पूरे होंगे।
कुंभ राशि
शनि का चांदी का पाया साल 2025 आपके ऊपर रहने के कारण खूब लाभ मिलेगा। साल 2025 में शनि का मीन राशि में गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। मेहनत के बल पर कुंभ राशि के जातक नौकरी या व्यापार में अच्छी उपलब्धियों को हासिल करेंगे। जो कार्य काफी समय से अटके हुए थे वह अब शनि के चांदी के पाये में आने से पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला होगा। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे।