आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग का बनना अच्छा संकेत नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से बनाकर चलना होगा। व्यापार करने वाले जातकों को कुछ आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपको कारोबार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानियों में वृद्धि होगी। कार्यों में असफलता हासिल हो सकती है।