नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की गणना के आधार पर बहुत तरह की भविष्यवाणियां की जाती है। साल 2024 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से शुभ- अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जहां एक तरफ नए वर्ष में कई ग्रहों का संयोग के कारण अलग-अलग तरह के राजयोगों का निर्माण देखने को मिलेगा तो वहीं कुछ अशुभ योग भी बनेंगे। साल 2024 में बुध और राहु की युति से जड़त्व नाम को एक योग बनेगा, जिसे अशुभ योग माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बुध और राहु की युति होती है तब जड़त्व नाम का अशुभ योग बनता है। आपको बता दें कि साल 2024 में मीन राशि में बुध और राहु की युति होने वाली है जिस कारण से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमाार कहा जाता है, जो साल 2024 में 07 मार्च को सुबह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में पहले ही राहु विराजमान हैं। इस तरह से इन दोनों ग्रहों के मीन राशि में होने से जड़त्व योग का निर्माण होगा।