फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों को लाभ मिलने की पूरी संभावना, पढे़ें दैनिक राशिफल

Wed, 20 Dec 2023 08:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आपको यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी  दूर होगी। यदि आपने कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और माता-पिता के आशीर्वाद से आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने की नियत न रखें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कार्यों को पूरा करने के लिए रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपको आर्थिक मदद मिलती दिख रही है और आप अपने पिताजी के मदद से किसी नए बिजनेस की नींव रख सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की पूरी भागीदारी रहेगी। परिवार में यदि सदस्यों में आपसे वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे दूर करने के लिए बीच-बचाव बहुत ही सोच विचारकर करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी संतान की कुछ जरूरत की खरीदारी की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जो आपको परेशान करेगा, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी व संतान का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान होने के पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको काम अधिक रहने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट होगी। व्यवसाय में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपके लिए कोई नुकसान करा सकता है। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। काम अधिक रहने के कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिस कारण आपको सिर दर्द, बुखार और थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी से धन उधार लेने से बचें।  

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको आध्यात्म के कार्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके कारण आपको लंबे समय से समस्याएं आ रही थी। परिवार में यदि सदस्यों में आपसी मतभेद चल रहे हैं, तो वह भी दूर होंगी। कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और अपनी जरूरी जानकारी किसी से शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है और आपके तरक्की देखकर आपको कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए आप दिल खोलकर निवेश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। आप जो भी कार्य करें, उसमें सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो बड़ों की सलाह पर चले, क्योंकि आप मन से परेशान रहने के कारण किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं। किसी पर आपको आंख बंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए किसी के कहीसुनी बातों में भी ना आएं। व्यापार में आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती है, जो पिछले समय से आपको काफी परेशान कर रही थी, जिनके लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी कानूनी मामले में आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप धैर्य रखकर कोई काम करें। व्यवसाय में आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको बाद में उसे वापस आने में समस्या होगी। जीवनसाथी और संतान के करियर के लिए आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में  आपको बड़ा लाभ मिल सकता है और आपकी कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  किसी अच्छे नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और परिवार में आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जो परिवार के सदस्यों के हित के लिए होगा। बिजनेस में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप अपना कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और आप आज अपने घर कोई नई गाड़ी भी लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें