Singh Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों को फरवरी माह में किसी व्यक्ति अथवा भाग्य भरोसे बैठने से बचना होगा, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। माह की शुरुआत में मित्रों और स्वजनों से अपेक्षाकृत सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा उदास रहेगा। कठिन समय में आपको साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने की जरूरत रहेगी। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने पिता से किसी बात को लेकर विरोध व मानसिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें, अन्यथा वह आपके अपमान का कारण बन सकती है। इस दौरान कारोबार में बहुत सोच-समझकर धन निवेश करें। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसे बाहर आपसी सहमति से सुलझा लेने का प्रयास करें, अन्यथा मामला लंबा खिंच सकता है। माह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा का प्रबल योग है। यात्रा नये संपर्कों को बढ़ाने वाली और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे लेकिन बावजूद इसके खर्च की अधिकता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपको इस माह उसके साथ अपने अहम को न टकराने दें, अन्यथा आपको बेवजह मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें और किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। इस माह अपनी सेहत से किसी भी प्रकार समझौता करने से बचें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय : आरोग्य, सौभाग्य कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति के लिए सूर्यनारायण की साधना करें। प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।