कन्या
कन्या राशि के जातकों को साल के आखिरी मास में अपनी भावनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं में बहकर या संकोचवश किसी से कोई ऐसा वादा करने से बचें, जिसे भविष्य में पूरा करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़े। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की बहुत जरूरत रहेगी। हालांकि साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आवश्यकता से अधिक किसी पर निर्भर रहना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। सेहत की दृष्टि से यह मास सामान्य सुख कारक रहेगा। माह के उत्तरार्ध में किसी के प्रति नकारात्मक सोच लाने से बचें। इस दौरान आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। छोटे भाई-बहनों से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। भूमि, मकान, वाहन आदि के क्रय विक्रय का फैसला बहुत सोच-समझ कर लें। असमंजस की स्थिति में चीजों को सही समय आने तक के लिए टालना उचित रहेगा। मास के उत्तरार्ध में मां की सेहत चिंता का विषय बनी रहेगी। प्रेम संबधों में लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा और आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : गणपति की साधना करें और बुधवार के दिन हरे कपड़े में मूंग की दाल रखकर, दक्षिणा सहित दान करें। साथ ही साथ ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जप करें।