Laxmi Narayan Raj Yog: साल 2025 में शनि, गुरु और राहु समेत कई प्रमुख ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रह जब भी राशि परिवर्तन तो अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति भी करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। साल 2025 के शुरुआत में भी कुछ ऐसे योगों का निर्माण होगा जो कुछ राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। साल 2025 में कुछ ऐसा ही योग शुक्र और बुध ग्रह की स्थिति के संगोग से बनने वाला है। साल 2025 में 12 साल बाद शुक्र-बुध की युति मीन राशि में होने वाली है। बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। दरअसल, भौतिक सुख और सौंदर्य प्रदान करने वाले शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे वहीं बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 27 फरवरी को मीन राशि में ही प्रवेश करेंगे। इस तरह से बुध-शुक्र युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं साल 2025 में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों में वृद्धि होगी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
साल 2025 में मीन राशि में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि में यह युति दसवें भाव में हो रही है। इस युति का लाभ आपको करियर के क्षेत्र में अच्छा मिलने वाला है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों में वृद्धि होगी। वेतन में वृद्धि के अच्छे योग हैं वहीं व्यापार से भी अच्छा मुनाफा हासिल किया जाता सकता है। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
करियर-व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही कारगर साबित होगा। करियर-व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आने वाले साल में सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके जो काम काफी दिनों से रूके हुए वे अब पूरे होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो जातक किसी बिजनेस में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा और कोई डील मिल सकती है।
साल 2025 में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
साल 2025 में आपके लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। ऐसे में आपको अच्छा लाभ और अच्छे मौके मिल सकते हैं। साल 2025 में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के अवसर बनेंगे। समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलेगा।