मेष राशि-
माह के आरंभ से ही आपके लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। बृहस्पति का गोचर आपके लिए निरंतर सुखद स्थिति प्रदान करेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह योग और भी प्रभावकारी रहेगा। प्रतीक्षित परिणाम सुखद रहेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। माह की 8-9 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि-
गोचर ग्रहों में हो रहे निरंतर सुधार के परिणामस्वरूप आपको सफलता दर सफलता हासिल होती जाएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। किसी भी तरह के बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
तमाम सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है इसे बढ़ने न दें। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा विशेष करके शिक्षा-प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता मिलेगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। प्रेम संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। न्यायिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। वैवाहिक सुख में थोड़ा और समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
माह का आरंभिक ग्रह-गोचर अनेक अप्रत्याशित परिणामों से भरा रहेगा। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा फिर भी पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बनी रहेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। माह की 10-11 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर अनुकूल रहेंगे। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता तो आएगी ही विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। विलासितापूर्ण वस्तुओं तथा आभूषणों के क्रय पर अधिक खर्च करेंगे। माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
माह के आरंभ से ही बुध और शुक्र आपके लिए सुखद माहौल बनाएंगे। जो भी कार्य करेंगे उसी में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
अपनी वाली कुशलता और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो यह समय उत्तम रहेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों वह तो भी समय अनुकूल रहेगा। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से बचें माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
संपूर्ण माह अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इन सबके बावजूद आपके निजी जीवन में सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। इसलिए अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 23- 24 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
शनिदेव की साढ़ेसाती के बावजूद ग्रह स्थितियां आपको सफलता दर सफलता प्रदान करते जाएंगी। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग बनेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी दान-पुण्य करेंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर में आवेदन करना चाह रहें हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। माह की 16-17 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि-
माह के आरंभ से ही आपको अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। भाग्योन्नति भी होगी और किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी भी तरह के सरकारी विभाग में नौकरी हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो यह समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल रहेगा। माह की 6-7 तारीख को रहें जरा बचके।