फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 November 2021: कन्या, तुला समेत इन पांच राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 29 Nov 2021 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको हर मामले में सोच समझकर चलने का होगा। यदि आज आप घर, नौकरी अथवा कहीं पर भी किसी व्यक्ति को कोई सलाह दें, आपको उसमें ध्यान देना होगा कि बाद में आपको इसके लिए पछताना न पड़े। यदि आप आज किसी बैंक अथवा व्यक्ति, संस्था आदि से कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मेष राशिफल 2022 



विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज यदि आपके भाई और बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरी काम के लिए अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने मे कामयाब रहेंगे।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने धन को बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे और अपने व्यापार मे धन वृद्धि के लिए यदि आपके दिमाग में कोई आईडिया आए, तो आपको उसे तुरंत आगे फॉरवर्ड करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह आइडिया टल सकता है। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची की आदत पर रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन को बचाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशिफल 2022  

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपने द्वारा किए गए परिश्रम का मीठा फल प्राप्त होगा, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। यदि आज कुछ विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह उसमें सफल रहेंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहें जातकों को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से किसी संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है, तो आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह राशिफल 2022   

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके मन में किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का जोश रहेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल हो जाएंगे। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे और व्यस्तता अधिक होगी।

कन्या राशिफल 2022 

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपको हर मामले में लाभ देने की उम्मीद दिख रही है। जीवनसाथी के साथ यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह दूर होगी, जिसके कारण आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज आप दिल से दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत रहेंगे।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज के दिन आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आज घर अथवा व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो उसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कार्यालय में कुछ असुविधा हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2022   

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना भी विकसित होगी, जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं अपनी चपेट में ले सकते हैं।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होती दिख रही है। साथ ही ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपके सामने कुछ खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन वह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करने होंगे। व्यवसाय में भी आज आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से आज मन में प्रसन्नता होगी। भाइयों से यदि कोई लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे और यदि किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें भी आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों व नौकर चाकरो का सुख लेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशिफल 2022   

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी बढा रहेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपके घर अथवा नौकरी में लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें