लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी या प्रेमी से लड़ाई भी हो सकती है लेकिन आपका साथी आपकी परेशानी को समझेगा। आज आप जो रिश्ते बनाएंगे वे हमेशा आपके साथ रहेंगे। साथी पर भरोसा करें लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते न खराब करें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने मधुर व्यवहार से आप साथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। शाम को मुलाकात होने की संभावना है। जीवन साथी प्रसन्न है दिन अनुकूल रहेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको कुछ घरेलू मांगों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें जीवनसाथी आपकी मदद करेगा। आप अपना धैर्य बनाए रखे। शाम को मौज.मस्ती करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी की सेहत आज ठीक नहीं रहेगी। पति पत्नी में मतभेद हो सकता है। आपस में अपशब्द न बोलें। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। पति पत्नी के बीच कलह हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर को परिवार के साथ मिलवा सकते है। प्रेमिका से पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में आप विवाह की बात चला सकते है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने जीवनसाथी की प्रेरणा बने। आज आप अपने प्रेमी का पूर्ण साथ देंगे। आप जिनसे प्रेम करते हैं उनसे के सामने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके विवाह का योग नजर आ रहा है। अपने चंचल मन को संभाल कर रखिए। जीवन में कोई नया मित्र बन सकता है। जिसके साथ अधिक लंबे समय तक रिश्ता चलेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका मन काफी चंचल रहने वाला है। अपने प्रियजन से मुलाकात करने का अच्छा मौका है। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी नाराज हो सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): लव लाइफ के लिए दिन उत्तम है जीवन साथी पाने का इंतजार आज खत्म होगा। जिन जातकों को साथी की तलाश है उनकी तलाश अब ख़त्म होगी। अपने लव पार्टनर के साथ आपको भावनात्मक सम्बन्ध जोड़ने की जरुरत है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज के दिन काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप समय निकलकर प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। पति पत्नी एक साथ किसी नये काम करने का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा और संतान की आशा पूरी होगी।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टी में कोई नया साथी या दोस्त मिल सकता है। प्रेम विवाह के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी होगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी युगलको आपसी संवाद करने में दिक्कत आ सकती है। पुराने प्रेम के रिश्ते बोरिंग लगेंगे। नए रिश्ते की तलाश कर सकते है। पार्टनर के बीच की अनबन दूरी बढ़ा सकती है। मैरिड कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। समझौता वादी रवैया जीवन में सरलता और मिठास लाएगा।