फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 28 November 2021: इन पांच राशि के लोगों की आय में होगा इजाफा, पढ़ें रविवार का राशिफल

Sun, 28 Nov 2021 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022


विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से आपके मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

मेष राशिफल 2022 


 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल 2022  

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी मे आपको उन्नति मिलेगी और कुछ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भरपूर सुख व सहयोग दोनों मिलेगा। यदि आज आप किसी वाहन संबंधित कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें किसी सदस्य से सलाह मशविरा अवश्य करें। व्यापार में आज आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवार में कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आज आपको परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपने परिवार को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।

सिंह राशिफल 2022   

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा, जिसके कारण आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको अपने भाइयों से किसी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में यदि आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने किसी सहयोगी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, समाज में आज आपकी मानदेय में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल 2022 

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वहां सावधानीपूर्वक जाए। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी खास ध्यान रखेंगे, जिसके कारण परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे। इस संबंध में आज ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों का मूड खराब हो सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कुछ निवेश भविष्य की योजनाओ पर भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा।

 वृश्चिक राशिफल 2022   

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जिनमें आप अपने क्रोध पर काबू रखने में असफल रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है व अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना है। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार में अचानक से कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिससे आपको लाभ थोडा कम रहेगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाए, तो उसमें टेंशन बिल्कुल ना ले। यदि आज व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। नौकरी कर रहे जातकों को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने किसी दोस्त के द्वारा किसी निवेश की स्कीम का पता चलेगा, लेकिन आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, तो ही बेहतर होगा।

मकर राशिफल 2022  

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन यदि आपको कोई भी बीमारी हो, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण आपका प्यार और गहरा होगा।

कुंभ राशिफल 2022   

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं के कारण कोई गलत जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। यदि आज परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो आपको उसमें आपको ध्यान नहीं देना है।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें