वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा, तभी आपको कार्यों में मनचाही सफलता मिल पाएगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक व्यस्तता के कारण भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। कुछ नए लोगों से संबंध जोड़ने से आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत से संबंधी कुछेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, ऐसे में मौसमी बीमारियों को लेकर बेहद सचेत रहें। भूमि-भवन संबंधी मामलों का निबटारा कोर्ट-कचहरी के बाहर निबटाकर लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। किसी इष्ट मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से कार्य-व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय - प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से साधना-आराधना करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा में मीठा पान अवश्य चढ़ाएं।