Vrishabh Rashi Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं, जिसके मिलने से आपकी काफी समस्याएं भी हल होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिनसे आपका कोई वाद विवाद था, तो वह भी दूर होगा, जिसके कारण आप एक दूसरे के साथ प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।