आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
गुरु का मार्गी होना यानी सीधी चाल चलना कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु आपकी राशि से भाग्य के स्थान से सीधी चाल से चल रहे हैं। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अचानक से धन की प्राप्ति की संकेत है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।