फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Asta 2024: 30 नवंबर से तुला सहित इन दो राशियों के लिए अनुकूल समय, ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

Sat, 30 Nov 2024 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Asta In Vrishchik Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है। इसका असर राशि पर पड़ता है। नवंबर के अंत में कुछ ऐसा बदलाव होने जा रहा है। बुध ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
30 नवंबर को बुध ग्रह होंगे अस्त - फोटो : amar ujala
Budh Asta In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद नक्षत्रों में ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है। इससे शुभ और अशुभ योगों की स्थिति बनती है। कुछ ग्रह एक दूसरे के अनुकूल होते हैं और कुछ ग्रह एक दूसरे के अनुकूल नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति का प्रभाव राशि पर पड़ता है। कुछ ग्रह सूर्य के बहुत करीब आ जाने पर अस्त हो जाते हैं। अर्थात कुछ समय के लिए उन ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। 30 नवंबर को भी कुछ ऐसा ही होगा। बुध सूर्य के बेहद करीब होने के कारण अस्त हो जाएंगे। 30 नवंबर को सूर्य के प्रभाव से बुध ग्रह का तेज कम हो जाएगा। अत: 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशि ऐसी हैं जिनको बुध ग्रह के अस्त होने पर लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो रशियां।  
 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 4
30 नवंबर को बुध ग्रह होंगे अस्त - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
इस राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना अच्छा संकेत है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से रुके हुए काम भी पूरे होंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। शुक्र से संबंधित कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कम मेहनत में अधिक फल मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
30 नवंबर को बुध ग्रह होंगे अस्त - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
इस राशि के जातकों के लिए बुध की स्थिति लाभकारी रहेगी। इस राशि के आय भाव में बुध विराजमान होंगे जिसका शुभ प्रभाव आप पर पड़ेगा। आपको धनलाभ होगा और आपको अपने कार्य में सफलता भी मिलेगी। कम प्रयास से अपेक्षित कार्य बनेंगे। आपके नेतृत्व गुण देखकर आपको लाभ होगा। अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा है।
विज्ञापन

4 of 4
30 नवंबर को बुध ग्रह होंगे अस्त - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
इस राशि के लिए बुध की स्थिति आर्थिक रूप से काफी लाभकारी रहेगी। इससे करियर में ऊंचाईयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी बात का सम्मान किया जाएगा। साथ ही काम का दायरा भी तेजी से कम हो जाएगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। विशेषज्ञों की सलाह से निवेश करना चाहिए। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें