Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके कार्ड में अपने प्रेमी की चाहत ,विश्वास और अंतरंग रिश्ते हैं। जीवन की बाधाओं को दूर करने में आपने साथी का प्यार आपके काम आएगा। दुश्मन भी आज आपसे दूर रहेंगे ,विवादों से बचें और अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवन को रंगीन बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को समय समय पर यह भरोसा दिलाना न भूलें की आप उनसे प्यार करते है। आपको अपने पार्टनर से एक सरप्राइज मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास है। किसी खास का प्यार पा कर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस प्यार से मिले इंद्रधनुषी रंग आपका जीवन संवार देंगे। इतने दिन व्यस्त रहने के बाद अब आप शांति चाहते हैं। यह अवधि आप दोनों को और भी नजदीक ले आएँगी क्योंकि शांति प्यार की ही भाषा हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका साथी समय और निकटता की मांग कर सकता है क्योंकि आप उसे वक्त नहीं दे पा रहे हैं। कुछ नए रिश्ते बनने और पुराने रिश्तों के रंगीन होने की संभावना है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगले कुछ दिन आपके सबसे ख़ुशी से भरे दिनों में से एक है। आज आप अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। आप खुद को अपने परिवार के करीब पाएंगे।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम का इजहार करने में पीछे न रहें। सेक्स भी तभी आनंददायक हो सकता है जब आप अपने साथी को बता पाएं कि आप वास्तव में इसे पसंद करते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पहल करते हुए अपनी रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करें। एक साधारण चैट किसी खास के दिल में जगह बनाने में मदद करेगी। आपका थोड़ा प्रयास आज आपके घरेलू और व्यावसायिक मामलों को हल कर सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें। जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। आज धन को लेकर सतर्क रहें और सोच समझ कर खर्च करें।