फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 30 December: मेष और कन्या राशि वालों को बिजनेस में हो सकता है लाभ, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Mon, 30 Dec 2024 07:14 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 दिसंबर का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
30 December Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 30 December: 
सोमवार, 30 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का दिन है। आज के दैनिक राशिफल में कुछ राशि के जातकों पर सूर्देयव मेहरबान रहेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन-दौलत में इजाफा और कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन यानी 30 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचरस्थ है। आज के दिन मूल नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बना हुआ। मौटे तौर पर आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।। वृषभ राशि वालों के खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। सिंह राशि वालो को  संतान मनमाने व्यवहार के कारण समस्या होगी। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित 30 दिसंबर का राशिफल...

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस में भी टारगेट पकड़ कर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसमें आपके बिजनेस को विदेशों तक पहचान मिलेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, तभी आप अपने भविष्य  को लेकर को इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान पर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको सावधान रहकर सभी कामों को करना होगा। आपको अपने कामों पर नजर बनाकर रखनी होगी। आपका किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। आपके कामों में कुछ नए विरोधी विघ्न पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। भाई व बहनों का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ना ही होगा। आप फिजूल के कामों में समय ना लगाएं। आपकी किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से अधिक काम को लेकर कोई मदद लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि आपके विरोधी अधिक होंगे। बिजनेस को लेकर आप अपने पार्टनर से कोई मीटिंग कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक मामलों में सलाह लेनी पड़ सकती है, जिससे आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है और पार्टनरशिप करने से पहले आपको जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन अधिक होगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपकी सोच समझ से कार्य क्षेत्र में भी यदि कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह भी ठीक हो सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपको कारोबार में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको धार्मिक गतिविधियों पर पूरी रुचि रहेगी। आपका अपने किसी परिजन के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका भी समाधान आसानी से मिल जाएगा। आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें