फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 03 Feb 2025 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 3 फरवरी 2025 का राशिफल....
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिल- 03 फरवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 03 February: आज बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और बुध दोनों ही एक ही राशि में होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन रेवती नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ के साथ भाग्योदय होगा। अधूरे कामों में गति आएगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं कुछ राशि वालो के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है।  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में भी आपकी उत्पादकता बढ़ेगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा और जो लोग प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट का काम करते हैं, वह आज किसी दूसरे से अपना अनुभव शेयर करेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा। किसी वेकेशन पर जाने की आप प्लानिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अन्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको स्वास्थ्य में संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, आपको उससे अधिक मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपने अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप शौक मौज की चीजों पर ज्यादा ना लगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, तो वह भी बेहतर रहेंगे। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके खर्च बढ़ने से समस्याएं बढ़ेंगी। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा कोर्ट-कचहरी में चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में यदि आपने बदलाव करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आप किसी से कोई अच्छी सीख ले और अपने विचारों को अच्छा रखें। आपको किसी धार्मिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। विरोधियों को आप आसानी से मात दे सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपका मन उत्साहित रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको किसी लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। किसी नये वाहन की खरीददारी की आप योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। विद्यार्थियों को अपने आलस्य को छोड़कर मन अपनी पढ़ाई में लगाना होगा, तभी वह पूरा हो सकती है। माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपनी नौकरी में यदि कामों को लेकर परेशान थे, तो आप कोई बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आप दूसरों की बातों में ना आए। जीवनसाथी से कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आपको कोई निर्णय प्रॉपर्टी से संबंधित लेना होगा। जिन लोगों के भाई व बहनों से अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपको किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में एक से एक आइडिया आएंगे। आपके मित्र भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन घर में कुछ बातों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ेंगी। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। आप जीवनसाथी के लिए किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे। आपके कामों में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको कुछ जरूरी मामलों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे होंगे और आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई काम अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा होगा और परिवार में किसी सदस्य को यदि आप काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप करियर को लेकर कोई डिसीजन थोड़ा सोच समझकर ले, उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें