फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 December: आज वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 24 Dec 2024 06:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 दिसंबर का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 24 दिसंबर 2024 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 24 December: आज का राशिफल, मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को नवमी तिथि है। सूर्य धनु राशि जबकि चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। इसके अलावा आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर शोभना योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बना हुआ है। ग्रह-नक्षत्रों में आज के दिन में बदलाव के कारण कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, वहीं कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण मेष राशि के लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज मिथुन राशि वालों को जोखिम भरे काम से बचना चाहिए। कन्या राशि के जीवन में कुछ आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को कुछ दिन में टेंशन रह सकती हैं वहीं कुंभ राशि वालों अपनी योजनाएं सफल आज होंगी।
आइए मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा दैनिक राशिफल से जानते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित 24 दिसंबर का राशिफल...

 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

लव राशिफल 2025 | अंक ज्योतिष 2025

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो इससे आपके आसपास रह रहे लोगों को हमेशा समस्या बनी रहेगी। आप अपने कामों में कोई गलती करने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान होगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आप अपनी प्रतिभा को उभारने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको भरोसेमंद लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह बढ़ सकती है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव करेंगे, जिसके लिए आपके परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में बहुत ही सोच विचारकर हाथ डालें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों से मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा भरपूर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। संतान को करियर से जुड़ी समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं। जीवनसाथी आपसे किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकती है। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपने यदि किसी से कोई धन को लेकर वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपके किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद में पड़ सकता है। आपको अपने निजी कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को जी जान लगाकर पूरा करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को के सामने कोई बड़ा कंपीटीटर आ सकता है, इसलिए आपको बेहतर करने की कोशिश करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको समस्या दे सकता है। आपको बेवजह कामों को लेकर टेंशन रहेगी। माताजी से किए हुए बातें को आपको समय रहते पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। संतान को किसी कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाने की आवश्यकता है। आपको बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचना है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। यदि आपको कुछ धन संबंधी समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की वजह बनेगी।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। कुछ अनुभवी व्यक्तियों का आपको लाभ मिलेगा। परिवार में यदि किसी काम को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, तो उस पर आप पूरा ध्यान दें। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका समय धन को लेकर अच्छा है, क्योंकि आपका आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें समस्याएं आ सकती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको टेंशनों से छुटकारा मिलेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें